पत्नी मांग रही थी सोने की चेन पति ने मां के सामने गला रेतकर उतारा मौत के घाट

पटना, जनमुख न्यूज। बेगूसराय में पति ने अपनी पत्नी को उसकी मां के सामने ही मार डाला। वह सोने की चेन मांग रही थी। इसी बाद को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते वह मारपीट करने लगा। पत्नी ने विरोध किया तो धारदार हथियार से गला रेतकर मार डाला। घटना बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत स्थित कुशल टोला की है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है कि पत्नी ने अपने पति से अपना सोने की जेवरात की मांग किया तो आग-बबूला हो गया। पति ने अपनी पत्नी को उसकी मां के सामने चाकू से गला रेतकर मौत की घाट उतार दिया। मृतका की पहचान भवानंदपुर पंचायत के वार्ड- ८ निवासी स्वर्गीय दुखन मोची की २२ वर्षीय पुत्री चमचम कुमारी के रूप में हुई है। उसका ससुराल तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघरा गांव में था। बताया जा रहा है कि रमेश मोची ने चमचम कुमारी से दो साल पहले शादी किया था। मृत चमचम कुमार की मां सुकनी देवी ने बताया कि उसके पति ने ही फोन कर उसे बुलाया था फिर दोनों के बीच सोने की चेन को लेकर कहासुनी हो गयी। इससे रमेश को इतना गुस्सा आया कि उसने पत्नी को चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *