दिल्ली में मौसम बदलने के साथ ट्रैफिक रुल्स में भी हुआ बदलाव

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का रुख बदलने लगा है। दिल्ली में हल्की सी ठंड होने लगी है। दिल्ली में सर्दी की शुरुआत होने से पहले ही धुंध की चादर छाने लगी है। हवा की गुणवत्ता लगातार दिल्ली में कम होती जा रही है। दिल्ली में एक्यूआई १९ अक्टूबर को ३१० के स्तर पर है। लोगों के लिए इस एक्यूआई में सांस लेना काफी खराब स्थिति है। इस बदलते मौसम को देखते हुए दिल्ली में लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। दिल्ली सरकार ने भी इस बीच पुराने वाहनों पर रोक लगा दी है।दिल्ली सरकार ने पुराने वाहनों को जब्त करने के निर्देश जारी किए है। अब दिल्ली में पुराने वाहन चलाने पर रोक लग गई है। दिल्ली सरकार के निर्देश के अनुसार १० साल पुराने डीजल वाहन और १५ साल पुराने पेट्रोल वाहनों को जब्त किया जाएगा। इन वाहनों को जब्त करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो ये दिशा निर्देश शरकार ने १२ अक्टूबर को जारी की है। दिल्ली में इस अभियान को पहले चलाया जा चुका है। अगस्त २०२४ में दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार को इन वाहनों की रोकथाम को लेकर आदेश जारी किए थे। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भी एक बैठक की है। इस बैठक में उपराज्यपाल ने अधिकारियों को आदेश दिए है कि अभियान को फिर शुरू किया जाना चाहिए। दिल्ली में ठंड की शुरुआत होने से पहले ही प्रदूषण फैलाने वालों को दिल्ली में एंट्री ना मिल सके। दिल्ली में ट्रांसपोर्ट विभाग ने ११ अक्टूबर शुक्रवार को ऐसे २१३ वाहनों को जब्त किया है। इसमें टू-व्हीलर्स ४-व्हीलर्स और ई-रिक्शा शामिल हैं।

