विश्व मुक्केबाजी विजेता निकहत जरीन तेलंगाना पुलिस में डीएसपी के पद पर नियुक्त

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। प्रसिद्ध भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन ने तेलंगाना पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक जितेंद्र को अपना नियुक्ति पत्र सौंपा। बुधवार रात जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि राज्य सरकार ने जरीन को डीएसपी (विशेष पुलिस) के रूप में नियुक्त करने के आदेश जारी किए थे, जिसके बाद उन्होंने डीजीपी को अपना नियुक्ति पत्र सौंपा। निजामाबाद जिले की रहने वाली जरीन दो बार विश्व बॉक्सिंग विजेता रह चुकी हैं और उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक तथा एशियाई खेलों में कांस्य पदक भी जीता है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्होंने हाल ही में पेरिस में आयोजित ओलंपिक में भाग लिया था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) (कानून एवं व्यवस्था प्रभारी कार्मिक) महेश एम. भागवत ने निकहत जरीन को बधाई दी।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *