महाराष्ट्र में ‘झूठ, लूट, फूट’ की सरकार है: योगेंद्र यादव

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन पर महाराष्ट्र में ‘झूठ, लूट, फूट’ की सरकार चलाने का आरोप लगाया है।पालघर जिले के दहानु में बृहस्पतिवार को मौजूदा विधायक विनोद निकोल के समर्थन में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से वित्तीय वादों से प्रभावित होने के बजाय मूल्यों और सिद्धांतों के आधार पर वोट देने का आग्रह किया।विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के घटक दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने निकोल को दहानु से फिर से उम्मीदवार बनाया है।यादव ने मौजूदा सरकार को ‘झूठ, लूट, फूट’ वाली सरकार करार दिया और आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग ‘विनाशकारी’ नीतियां लागू कर रहे हैं। विधायक निकोल ने कहा विकास की आड़ में भाजपा और उसके सहयोगियों ने आम लोगों को धोखा दिया है।

