झारखंड : सरकार बनते ही घुसपैठी होगें बाहर -योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि झामुमो-राजद-कांग्रेस ने अटल बिहारी वाजपेयी के समृद्ध झारखंड के सपने को बर्बाद कर दिया, राज्य में समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों के बावजूद यहां के लोग गरीब हैं। राजमहल में आयोजित रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने झारखंड के विकास को रोक दिया और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भेजे गए धन को लूट लिया। उन्होंने दावा किया कि झारखंड के कुछ हिस्सों को रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिये अवैध गतिविधियों के केंद्र में तब्दील कर रहे हैं।योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश जैसी डबल इंजन वाली सरकार ही झारखंड में घुसपैठ, गोहत्या और महिलाओं पर अत्याचार का एकमात्र समाधान है। उन्होंने दावा किया कि राजग, झारखंड में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि झारखंड में राजग की सरकार बनते ही घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा और डेढ़ लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हिंदू विभाजित हुए तो उन्हें गुलामी का सामना करना पड़ा। अब ‘एक रहेंगे, सेफ रहेंगे, न बंटेंगे, न कटेंगे’ का समय है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति के आधार पर लोगों को बांटने वाले नेताओं से सावधान रहें, वे समाज और देश के दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राजद और झामुमो ने अटल जी के विजन को चलाने का काम किया है। प्राकृतिक रूप से समृद्ध झारखंड विकास में पिछड़ गया है। राज्य इसलिए पिछड़ गया क्योंकि उसे केंद्र सरकार और विकास की योजनाओं से वंचित रखा गया। कांग्रेस और जेएमएम नेताओं के आवास पर पैसा मिल रहा है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *