योगी सरकार ने छह आईएएस अफसरों के किए तबादले, कई जिलों में बदले शीर्ष अधिकारी
लखनऊ, जनमुख न्यूज़। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस बदलाव में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती की गई है।
नगेन्द्र प्रताप को आगरा का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। वह अब तक अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पद पर कार्यरत थे।
मऊ के मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर को नगर आयुक्त, फिरोजाबाद तथा उपाध्यक्ष, फिरोजाबाद–शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में उपसचिव के पद पर तैनात विवेक कुमार श्रीवास्तव को मऊ का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पद पर तैनात किया गया है।
गाजियाबाद में संयुक्त मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत डॉ. पूजा गुप्ता को मथुरा का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।
वहीं, रणवीर प्रसाद को आयुक्त, खाद्य एवं रसद, उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह वर्तमान में प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद एवं उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर कार्यरत हैं।
राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को कार्यक्षमता बढ़ाने और शासन व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

