दिल्ली चुनाव में योगी की एंट्री, रोहिंग्याओं के मुद्दे पर ‘आप’ सरकार को घेरा

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। दिल्ली विधानसभा चुनाव में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज पहली रैली को संबोधित किया। राजधानी के किराड़ी में रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए अवैध रोहिंग्याओं के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने दिल्ली में उद्योगों का विकास नहीं करने का आरोप लगाया। सीएम योगी ने आप पर राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। सीएम योगी ने कहा कि आप नेताओं के घर में आधार बनाने की मशीन है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी घुसपैठियों को आधार बांट रही है। रोहिंग्या को दिल्ली में बसाया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, इन्होने दिल्ली में दंगे करवाए।
२०२० के दंगों में आम आदमी पार्टी के पार्षदों की मिलीभगत पूरी तरह से उजागर हो गई। ये लोग राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इन्हें सत्ता में आने का अधिकार नहीं है। दिल्ली की यमुना गंदे नाले में तब्दील हो गई है। दिल्ली की सड़कें बदहाल हैं। दिल्ली की आर्थिक स्थिति काफी बदहाल है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में उन्होंने स्नान किया लेकिन क्या केजरीवाल यमुना में स्थान कर सकते हैं। यमुना की सफाई का वादा झूठा निकला। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के पापों की कीमत मथुरा, वृंदावन के भक्तों और संतों को चुकानी पड़ रही है, जहां मां गंगा गंदे नाले में तब्दील हो जाती हैं। जब भी नमामि गंगे परियोजना के तहत मां यमुना के स्वच्छता की बात आई, अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी ने सहयोग नहीं किया… वे काम नहीं करना चाहते हैं, उनका एकमात्र काम सुबह-सुबह सोशल मीडिया पर ट्वीट करना और प्रेस के माध्यम से भ्रामक बयान देना है। झूठ का एटीएम बनने में जो समय वे बर्बाद करते हैं, अगर उस दौरान उन्होंने दिल्ली के लोगों के बारे में सोचा होता, तो १० साल में दिल्ली का कायाकल्प हो गया होता।’
यूपी के सीएम ने दिल्ली सरकार को सफाई के साथ ही शिक्षा के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था जर्जर हो चुकी है। यूपी सीएम ने कहा कि आम आदमी सरकार यमुना की सफाई में विफल रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपना वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने पंजाब की महिलाओं के दिल्ली में प्रदर्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में महिलाओं को पैसे नहीं मिले। योगी ने कहा कि इन लोगों का काम झूठ फैलाना है।
सीएम योगी ने दिल्ली सरकार की पुजारी-ग्रंथी योजना को लेकर भी आप पर निशाना साधा। योगी ने कहा कि पहले इन लोगों ने मौलवियों को पैसे देने का ऐलान किया था। उन लोगों का कई महीने का भुगतान लंबित पड़ा है। अब इस मुद्दे को कमजोर करने के लिए इन्होंने पुजारियों को पैसे देने की घोषणा कर दी। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या दिल्ली सरकार ने किसी धार्मिक स्थल के विकास के लिए कोई काम किया है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *