युवक की गोली मारकर हत्या, केजरीवाल ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

दिल्ली, जनमुख न्यूज। दिल्ली में एक बार फिर हत्या का मामला सामने आया है। बीती रात मंगोलपुरी इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आपसी विवाद की चलते वारदात को अंजाम दिया गया। जिसके बाद एक बार फिर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। कल रात मंगोलपुरी में भी सरेआम एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परसों दिल्ली में तीन मर्डर हुए थे।क्राइम के ख़िलाफ़ सभी दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज़ उठानी होगी। सबसे ज़रूरी अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा हैमिली जानकारी के मुताबिक, मंगोलपुरी इलाके में झगड़े के दौरान पंकज नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। देर रात घर के पास उसका तीन युवकों से झगड़ा हो गया था। आरोपी पड़ोस के रहने वाले हैं।

