छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से बड़े भाई की हत्या

रायपुर, जनमुख न्यूज। जांजगीर चांपा जिले में बड़े भाई के रोज-रोज शराब के नशे में गाली-गलौज से परेशान होकर छोटे भाई ने घर में रखे कुल्हाड़ी से सिर पर कई बार वार कर हत्या कर दी। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बिरगहनी गांव की है।सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार की सुबह सूचना मिली की ग्राम बिरगहनी में हत्या हुई है। मौके पर पुलिस टीम और इएथ् की टीम पहुंची शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं आरोपी बलराम साहू को पुलिस हिरासत में लिया गया है।जांच पड़ताल में पता चला है कि मृतक खोज राम साहू जोकि आरोपी बलराम साहू का बड़ा भाई है, जोकि रोज-रोज शराब के नशे में विवाद करते रहता था। घर के अन्य सदस्यों से भी गाली गलौज भी किया करता था। कई बार विवाद नहीं करने की बात को लेकर समझाने गया। मृतक खोज राम साहू जोकि सोमवार की रात को शराब के नशे में घर आने के बाद विवाद करने लगा। रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर घर में रखी कुल्हाड़ी से सिर पर कई बार वार कर हत्या कर दी।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *