यूपी में दंगों पर जीरो टॉलरेंस

लखनऊ, जनमुख न्यूज। यूपी विधानमंडल का सत्र आज से शुरू हो गया। विधानसभा में सीएम योगी ने कहा कि जो बराबरी नहीं कर सकते, वो बुराई करते हैं। विपक्ष की बुराई में न्याय नहीं दिखता। उन्होंने कहा कि आज हनुमान मंदिर मिला है। कुएं में मूर्तियां मिल रही हैं। २२ कुएं पाटे गए। कहा कि सफीकुर्ररहमान कभी खुद को भारत का नहीं मानते थे वह कहते थे कि मैं बाबर का संतान हूं। कहा कि भारत में राम की संस्कृति रहेगी। बाबर की संस्कृति नहीं रहेगी।
सीएम ने कहा कि चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया। विपक्ष बंदूक की नोक पर अपना काम करना चाहता है। सीएम ने कहा कि बहराइच और संभल की घटना में कार्रवाई आगे बढ़ रही है। सच सामने आएगा। आपकी पत्थरबाजी से सौहार्द नहीं आएगा।
सीएम योगी ने यूसीसी का समर्थन करते हुए कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां बहुसंख्यक समाज सिर्फ समान नागरिक कानून मांग रही है। इसकी मांग कोई बुरी बात नहीं है।
सीएम ने कहा कि मुस्लिम त्योहार आराम से हो जाते हैं। दंगे सिर्फ उसी क्षेत्रों में क्यों होते हैं, जहां मुस्लिम आबादी होती है। उन्होंने कहा कि जब मंदिर के सामने से जुलूस निकल सकता है, तो मस्जिद के सामने से शोभायात्रा क्यों नहीं निकल सकती। एक झंडा लगाने में युवक की हत्या हो गई। अपने ही देश में कोई एक झंडा क्यों नहीं लगा सकता। भगवा झंडा क्यों नहीं लग सकता।
सीएम ने संभल बहराइच का जिक करते हुए कहा कि दंगे में शामिल, तमंचा लहराते, पत्थर फेंकते लोगों के सारे विजुअल हैं। दोषी को कोई बचा नहीं पाएगा। दंगे और दंगाइयों के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस है।

