आग से सुपर पावर अमेरिका पस्त, 5000 इमारतें हुई नष्ट, अरबों डॉलर का हुआ नुकसान : सात लोगों की मौत

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। अमेरिका के लॉस एंजिलिस में के जंगलों में लगी आग से आग से सुपर पावर अमेरिका पस्त नजर आ रहा है। आग की चपेट में पूरा लॉस एंजिलिस आया हुआ है। इस आग की घटना में मरने वालों का आंकड़ा सात पहुंच गयी है। ये आग लगातार बढ़ती जा रही है। सबसे पहले ये आग पैसिफिक पैलिसेड्स के जंगलों में लगी थी। इसके बाद ये आग आसपास के अन्य जंगलों तक फैल गई। इस आग के कारण अब कई रिहायशी इलाके तबाह हो गए है। इस आग को वजह से हॉलीवुड हिल्स समेत पूरे इलाके में ५० अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। ये आग इतनी बड़ी है कि इसपर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को भी पानी की कमी से भी जूझ रहा है। जिसे लेकर नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडन सरकार पर निशाना साधा है और आग से निपटने में विफलता का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक इस आग को कैलिफोर्निया की दूसरी सबसे बड़ी आग बताया जा रहा है, जो २९०० एकड़ में फैल गई है। इसका दायरा बढ़ रहा है। इस आग के कारण हॉलीवुड में हंगामा मचा हुआ है। इस आग के चपेट में कई हॉलीवुड सेलिब्रिटीज का घर आ सकता है जिसमें कमला हैरिस से लेकर पेरिस हिल्टन, जेमी ली कर्टिस, टॉम हैंक्स और मैंडी मूर शामिल है।
स्थानीय फायर डिपार्टमेंट की माने तो पैलिसेड्स के जंगलों में सबसे अधिक आग लगी है। इस आग के वजह से २००० एकड़ का इलाका खाक में तब्दील हो गया है। इस आग का छह फीसदी हिस्सा बुझाया गया है। जंगल की बाकी आग पर काबू पाना अभी बाकी है।

इसे भी पढ़े-
नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने छात्रों का अपहरण

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में बंदूकधारियों ने एक विश्वविद्यालय के छात्रों के वाहनों पर घात लगाकर Read more

पाकिस्तान में ईशनिंदा से जुड़े फैसले का विरोध

इस्लामाबाद , जनमुख न्यूज। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सैकड़ों कट्टरपंथियों की भीड़ ने सुप्रीम कोर्ट पर धावा बोल दिया। Read more

वेनेजुएला की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव

अंतरराष्ट्रीय, जनमुख न्यूज। वेनेजुएला की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के इन दावों का समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा Read more

ब्रिटेन के प्रौद्योगिकी कारोबारी माइक लिंच का शव जहाज के मलबे में मिला

अंतरराष्ट्रीय, जनमुख न्यूज। ब्रिटेन के प्रौद्योगिकी कारोबारी माइक लिंच का शव सिसिली अपतटीय क्षेत्र में जहाज के मलबे से बरामद Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *