‘२७ में आएंगे अखिलेश, ३२ में भव्य अर्धकुंभ कराएंगे विशेष’, सपा कार्यकर्ता ने लगाया पोस्टर

लखनऊ, जनमुख न्यूज। शनिवार को मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव परिणाम को लेकर सभी की नजरे यूपी पर टिकी हुई हैं। इस बीच अखिलेश चुनाव आयोग पर लगातार हमले कर रहे हैं और चुनाव बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि सपा कार्यकर्ता अलग ही धुन में नजर आ रहे हैं। और २०२७ में जीत को लेकर अभी से दावे कर रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को एक बार फिर राजधानी लखनऊ स्थित सपा कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाया गया है। जो चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। इस पोस्टर में महाकुंभ पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव की गंगा में स्नान करने की फोटो लगाई गई है।
सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में लिखा गया है कि ‘२७ में आएंगे अखिलेश, ३२ में भव्य अर्धकुंभ कराएंगे विशेष’। यह पोस्टर सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश प्रवक्ता सोमिल सिंह श्रीनेत की तरफ से लगाया गया है।

