सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, थियोसोफिकल सोसायटी की संपत्तियों की सुरक्षा की मांग

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। लोकसभा के मानसून सत्र के दौरान चंदौली से समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर दो महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने संबंधित दस्तावेज और साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए दोनों मामलों में उच्चस्तरीय जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
सांसद ने प्रधानमंत्री को दिए गए ज्ञापन में वाराणसी के कमच्छा स्थित द इंडियन सेक्शन ऑफ द थियोसोफिकल सोसायटी की संपत्तियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1903 में डॉ. एनी बेसेंट द्वारा स्थापित इस संस्था को शिक्षा और समाजसेवा के उद्देश्य से देशभर में बड़ी मात्रा में भूमि दान स्वरूप प्राप्त हुई थी। आरोप है कि संस्था की कुछ संपत्तियों का दुरुपयोग किया जा रहा है तथा उसकी भूमि का एक हिस्सा कथित रूप से लीज पर देकर होटल निर्माण कराया जा रहा है, जिसकी जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने बिहार के छपरा स्थित थियोसोफिकल लॉज से जुड़ी कथित अनियमितताओं का भी उल्लेख किया।
वीरेंद्र सिंह ने मांग की कि देशभर में ऐसी दान स्वरूप मिली संस्थागत संपत्तियों का सर्वे कराया जाए और उन्हें अवैध कब्जों व दुरुपयोग से सुरक्षित रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
इसके अलावा सांसद ने चंदौली सहित उत्तर प्रदेश में भूमि अधिग्रहण के बदले किसानों को मिलने वाले मुआवजे का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 15 वर्षों से सर्किल रेट में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं होने के कारण किसानों को बाजार मूल्य की तुलना में काफी कम मुआवजा मिल रहा है। उन्होंने अन्य राज्यों, विशेषकर दक्षिण भारत, में दिए जाने वाले मुआवजे का हवाला देते हुए उत्तर प्रदेश में भी भूमि अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ाकर कम से कम 20 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर किए जाने की मांग की।
सांसद ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि दोनों मामलों में संबंधित मंत्रालयों और एजेंसियों को उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए जाएं, ताकि संस्थागत संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और किसानों को न्यायसंगत मुआवजा मिल सके।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *