बोरिंग मिस्त्री ने की आत्महत्या, पत्नी के छोड़कर जाने था अवसाद ग्रस्त

वाराणसी, जनमुख न्यूज। मिर्जामुराद में आज सुबह बोरिंग मिस्त्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिस्त्री का शव सुबह लोगों को पानी टंकी की सीढ़ियों पर फंदे से लटकाता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। घटना की सूचना पाकर फतेहपुर से दोपहर बाद परिजन भी मौके पर आ गए। हालांकि आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। मिस्त्रियों के साथियों ने बताया कि कुछ दिनों से अवसाद ग्रस्त था और उसका मन काम में नहीं लग रहा था।
फतेहपुर जिले के निवासी राजीव कुमार सिंह बोरिंग मिस्त्री का काम करता था और गौर मिर्जामुराद में बोरिंग करवा रहा था। मंगलवार की रात खाना खाकर सोया था और उसके साथी श्रमिक भी जाकर सो गए। सुबह जब सभी उठे तो राजीव का शव पानी टंकी की सीढ़ियों से लटकता मिला। उसने रस्सी से फंदा डालकर फांसी लगा ली थी। बताया गया कि राजीव कुमार सिंह यहां पर बोरिंग मशीन का ऑपरेटर था और जल निगम परिसर में पिछले कई दिनों से बोरिंग कर रहा था।
बताया जाता है कि कुछ महीने पहले उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से लगातार अवसाद ग्रस्त था। फतेहपुर से बनारस काम करने आया तो कई बार लौट जाने की बात भी कहता रहता था। पुलिस को मौके से शराब, खाली बोतल और खाने का सामान मिला है। हालांकि उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

