शहादत दिवस पर याद किए गए क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी चन्द्रशेखर आजाद

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। गुरुवार को अपनी अंतिम सांस तक अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ने वाले अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी उपस्थित थे। उन्होंने भी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेसजन लहुराबीर स्तिथि आजाद पार्क में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात कांग्रेसजनो द्वारा “आजाद जी” के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनकी शौर्य गाथा पर चर्चा कर उन्हें याद किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा की “शहीदों की चिताओं पर लगेगें हर बरस मेले,
वतन पर मरने वालों का यही बाक़ी निशाँ होगा।”
अजय राय ने कहा की अपनी अंतिम सांस तक अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ने वाले अमर शहीद श्री चंद्रशेखर आजाद जी के शहादत दिवस पर उन्हें सादर नमन आजाद जी ने अंग्रेजों के अन्याय और अत्याचार के सामने झुकने से इनकार किया और देश की आजादी के लिए लाखों युवाओं को प्रेरित किया। वे सदियों तक देश के युवाओं को प्रेरित करते रहेंगे।आजाद जी का जीवन हमे इस बात के लिए प्रेरित करते है की गलत का विरोध डटकर करिए अन्याय अत्याचार के खिलाफ डटकर मुकाबला करिए क्योंकि इस मिट्टी की रक्षा करना हम सबका पहला कर्तव्य है।इसलिए देशहित समाजहित खातिर जहां भी अन्याय, अत्याचार होता दिखे तुरंत सभी लोग एकजुट होकर उसका विरोध कीजिए।देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व जीवन अर्पण करने वाले अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।आपका साहस, बलिदान और देशभक्ति की वीर गाथाएँ आज भी देशवासियों के दिलों में देशप्रेम की भावना का संचार करती हैं।आपके अमूल्य योगदान के प्रति यह देश सदैव आपका कृतज्ञ रहेगा।
अमर शहीद आजाद जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वाले में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ,जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ,महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रजनाथ शर्मा ,कांग्रेस सेवादल प्रदेश मुख्य संगठक प्रमोद पांडेय ,नेता पार्षद दल गुलशन अंसारी,दुर्गा प्रसाद गुप्ता, राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह,देवेंद्र सिंह ,ओमप्रकाश ओझा ,वकील अंसारी,अरुण सोनी,अब्दुल हमीद ,चंचल शर्मा ,रोहित दुबे ,राजीव राम ,अनुभव राय ,प्रमोद वर्मा,आशीष गुप्ता,परवेज खान आदि लोग उपस्थित रहे।

