अब एक एथलीट कपल भी लेने जा रहा है तलाक!

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। हाल के दिनों खेल जगत से तलाक की खबरें सबसे ज्यादा आयी हैं। पहले हार्दिक पंड्या अपने पत्नी नताशा से तलाक लेकर अलग हो गए। वहीं हाल ही में कहा जा रहा है कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भी अपनी पत्नी धनाश्री वर्मा से अलग हो गए हैं। इसके अलावा कहा जा रहा है कि, दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग भी अपनी पत्नी आरती से ग्रे डिवॉर्स ले रहे हैं। वहीं अब इस लिस्ट में हरियाणा की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा और उनके पति भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा का नाम जुड़ गया है।
दरअसल, हरियाणा की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा और उनके पति भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा की शादी टूटने की कगार पर है। वहीं स्वीटी बूरा ने दीपक पर फॉर्च्यूनर और एक करोड़ मांगने का आरोप लगाया है। वहीं हुड्डा ने स्वीटी और उसके परिवार पर संपत्ति हड़पने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ रोहतक और हिसार के पुलिस थाने में शिकायत की है।
खबर है कि बूरा ने कोर्ट में खर्चे और तलाक का केस भी दायर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हाल ही में बूरा को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। साल २०२० में हुड्डा को अर्जुन अवॉर्ड मिला था।
हिसार के एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया है कि, हुड्डा को नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वो नहीं आए। हिसार पुलिस को दी शिकायत में बूरा ने बताया कि उनकी हुड्डा से ७ जुलाई २०२२ को शादी हुई थी। माता-पिता ने शादी में एक करोड़ से ज्यादा पैसे खर्चे थे। ४ दिन पहले दीपक और उसकी बहन ने फॉर्च्यूनर गाड़ी मांगी, खेल छुड़वाने का दबाब बनाया।
हुड्डा ने २०२४ में महम से विधानसभा चुनाव लड़ा था। जिसमें परिवार ने एक करोड़ रुपये लाने को कहा। अक्टूबर २०२४ में मारपीट कर उसे से निकाल दिया गया। उन्होंने कोर्ट में तलाक व खर्चे का केस दायर कर ५० लाख का मुआवजा और डेढ़ लाख रुपये मासिक खर्च मांगा है।
वहीं हुड्डा ने रोहतक पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बूरा के माता-पिता ब्याज पर रुपये देने के लिए बहाने उससे पैसे ठगते रहे। वह शादी तोड़ने की धमकी देती थी। उन्होंने कहा कि वह घर तोड़ना चाहती हैं और मैं बसाने के हक में हूं।

इसे भी पढ़े-
मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह Read more

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

चंडीगढ़ , डेस्क जनमुख न्यूज। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *