घर-घर कूड़ा उठान जांचने खुद सड़क पर उतरे मेयर, व्यवस्था पर जताया असंतोष

वाराणसी, जनमुख न्यूज। घर-घर कूड़ा उठान और क्यू०आर० कोड की व्यवस्था जांचने महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं नगर निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारी सोमवार को खुद सड़क पर उतरे। और वार्डो में का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्थिति संतोषजनक नही पायी गयी। महापौर के द्वारा सिगरा वार्ड में निरीक्षण किया गया, निरीक्षण में पाया गया कि अधिकतर भवनों में अभी भी क्यू०आर० कोड नही लगा है, कुछ भवन स्वामियों के द्वारा क्यू०आर० कोड को घरों में रखा हुआ है। इसी प्रकार अपर नगर आयुक्त सविता यादव के द्वारा पाण्डेयपुर क्षेत्र में, नगर स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा कालभैरव वार्ड में तथा अन्य सभी अधिकारियों के द्वारा अपने तैनाती क्षेत्रों के वार्डो में निरीक्षण किया गया। सभी अधिकारियों के द्वारा प्रस्तुत की गयी रिपोर्ट में क्यू०आर० कोड घरों में लगने एवं कूड़ा उठान की स्थिति संतोषजनक नही पायी गयी। महापौर के द्वारा किये गये निरीक्षण में लगे अधिकारियों की समीक्षा बैठक कर जानकारी प्राप्त की गयी तथा घर-घर उठाये गये कूड़ा उठान की कमांड सेन्टर के डैश बोर्ड से जानकारी प्राप्त की गयी। मा० महापौर के द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने तैनाती क्षेत्रों में प्रतिदिन प्रातः ५ः३० बजे उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति की सेल्फी भेजेगें तथा एक दिन पूर्व ही सभी अधिकारी अपने निरीक्षण वार्ड के मा० पार्षद को भ्रमण की जानकारी देगें। महापौर के द्वारा नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया कि निरीक्षण में पाया गया कि वार्डो में तैनात सफाई कर्मियों की उपस्थिति शत प्रतिशत नही है, इसमें सुधार किया जाय। बैठक में अपर नगर आयुक्त सविता यादव, संगम लाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा० सुरेन्द्र कुमार चौधरी, संयुक्त नगर आयुक्त जितेन्द्र कुमार आनंद, कर निर्धारण अधिकारी अनुपम त्रिपाठी, जन सम्पर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव उपस्थित थे।

