नगर निगम के सचल पशुदल की टीम को मंडी कर्मचारियों और व्यापारियों ने पीटा

वाराणसी, जनमुख न्यूज। लालपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए नगर निगम सचल दल की टीम पहुंची थी। तभी पहाड़िया मंडी के पास कर्मचारी और व्यापारियों ने सचल दल पर हमला कर दिया। आक्रोशित लोगों ने सचल टीम के कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
मारपीट के दौरान टीम के तीन कर्मचारियों को गंभीर चोट लगी। इसमें फार्मासिस्ट अमरनाथ द्विवेदी के पैर में चोट आई तो आउटसोर्सिंग कर्मचारी का सिर फट गया। मंडी कर्मचारियों और व्यापारियों ने तीन सांड को छुड़ा लिया।
सूचना पाकर मौके पर लालपुर थाने पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। मामले में पशु चिकित्सालय के डॉक्टर संतोष पाल ने तहरीर देकर केस दर्ज कराया है।

