यूक्रेन पर रूस के मिसाइल हमले में ३० से अधिक की मौत, सैकड़ों घायल

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। यूक्रेन के सूमी शहर में रविवार को रूस के मिसाइल हमले में कम से कम ३४ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, दो बैलिस्टिक मिसाइल से यह हमला रविवार को पूर्वाह्न करीब सवा १० बजे हुआ जब लोग ‘पाम संडे’ मनाने के लिए एकत्र हुए थे।
वीडियो फुटेज में, शवों को सड़क किनारे और मलबे के बीच कम्बलों में लपेट कर रखे देखा जा सकता है। वहीं, अग्निशमन दल क्षतिग्रस्त इमारतों के मलबे के बीच कारों में लगी आग बुझाने का प्रयास करते देखे जा सकते हैं।
यूक्रेन की ‘स्टेट इमरजेंसी सर्विस’ ने एक बयान में कहा कि हमले में मारे गए व्यक्तियों में दो बच्चे भी शामिल हैं। बयान में कहा गया कि १५ बच्चों समेत ११७ अन्य लोग घायल हुए हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि दो मिसाइल हमलों में कई लोग मारे गए हैं और राहत कार्य जारी है। उन्होंने कहा, ‘प्रारंभिक सूचना के अनुसार कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं।’
यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमक ने कहा कि हमले में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को मारने के लिए क्लस्टर बमों का भी इस्तेमाल किया गया। एसोसिएटेड प्रेस इस दावे की पुष्टि नहीं कर सका।
सूमी पर यह हमला करीब एक सप्ताह में दूसरा बड़े पैमाने का हमला है, जिसमें आम लोगों की जान गई है। इससे पहले चार अप्रैल को जेलेंस्की के गृहनगर क्रिवी रीह पर घातक मिसाइल हमला हुआ था जिसमें नौ बच्चों सहित २० लोग मारे गए थे। जेलेंस्की ने हमले पर वैश्विक प्रतिक्रिया का भी आह्वान किया।
उन्होंने कहा, बातचीत से बैलिस्टिक मिसाइलों और बमों पर कभी रोक नहीं लगी। रूस के प्रति वैसा रवैया अपनाने की जरूरत है जैसा किसी आतंकवादी के प्रति अपनाया जाता है।’ विश्व के अन्य नेताओं ने भी इस हमले की निंदा की है।
प्रâांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि इस हमले ने दोनों पक्षों के बीच वाशिंगटन के नेतृत्व वाली शांति वार्ता को कमजोर किया है। उन्होंने एक बयान में लिखा, ‘‘हर कोई जानता है: इस युद्ध की शुरुआत अकेले रूस ने की थी। और आज, यह स्पष्ट है कि अकेले रूस ने ही इसे जारी रखने का फैसला किया है – मानव जीवन, अंतरराष्ट्रीय कानून और अमेरिकी राष्ट्रपति (डोनाल्ड) ट्रंप के कूटनीतिक प्रयासों की घोर उपेक्षा करते हुए।’’

इसे भी पढ़े-
नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने छात्रों का अपहरण

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में बंदूकधारियों ने एक विश्वविद्यालय के छात्रों के वाहनों पर घात लगाकर Read more

पाकिस्तान में ईशनिंदा से जुड़े फैसले का विरोध

इस्लामाबाद , जनमुख न्यूज। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सैकड़ों कट्टरपंथियों की भीड़ ने सुप्रीम कोर्ट पर धावा बोल दिया। Read more

वेनेजुएला की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव

अंतरराष्ट्रीय, जनमुख न्यूज। वेनेजुएला की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के इन दावों का समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा Read more

ब्रिटेन के प्रौद्योगिकी कारोबारी माइक लिंच का शव जहाज के मलबे में मिला

अंतरराष्ट्रीय, जनमुख न्यूज। ब्रिटेन के प्रौद्योगिकी कारोबारी माइक लिंच का शव सिसिली अपतटीय क्षेत्र में जहाज के मलबे से बरामद Read more

गवर्नर ओलेक्सांद्र प्रोकुडिन ने रविवार को बताया कि यूक्रेन के खेरसॉन क्षेत्र में रूसी गोलाबारी में ६२ वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। वहीं गवर्नर वादिम फिलाश्किन ने बताया कि यूक्रेन के डोनेत्स्क क्षेत्र में रूसी गोलाबारी में एक और व्यक्ति की मौत हो गई।यूक्रेनी शहर खार्किव के महापौर आई. तेरेखोव ने रविवार को कहा कि एक रूसी हमले में शहर के एक किंडरगार्टन को निशाना बनाया गया, जिससे खिड़कियां टूट गर्इं और इमारत का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

इसे भी पढ़े-
नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने छात्रों का अपहरण

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में बंदूकधारियों ने एक विश्वविद्यालय के छात्रों के वाहनों पर घात लगाकर Read more

पाकिस्तान में ईशनिंदा से जुड़े फैसले का विरोध

इस्लामाबाद , जनमुख न्यूज। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सैकड़ों कट्टरपंथियों की भीड़ ने सुप्रीम कोर्ट पर धावा बोल दिया। Read more

वेनेजुएला की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव

अंतरराष्ट्रीय, जनमुख न्यूज। वेनेजुएला की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के इन दावों का समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा Read more

ब्रिटेन के प्रौद्योगिकी कारोबारी माइक लिंच का शव जहाज के मलबे में मिला

अंतरराष्ट्रीय, जनमुख न्यूज। ब्रिटेन के प्रौद्योगिकी कारोबारी माइक लिंच का शव सिसिली अपतटीय क्षेत्र में जहाज के मलबे से बरामद Read more

उन्होंने कहा कि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इससे एक दिन पहले रूस और यूक्रेन के शीर्ष राजनयिकों ने ऊर्जा संयंत्रों पर हमले रोकने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता वाले एक संभावित समझौते के उल्लंघन का एक-दूसरे पर आरोप लगाया था। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने वार्षिक ‘अंताल्या डिप्लोमेसी फोरम’ में अलग-अलग कार्यक्रमों में बात की। इससे एक दिन पहले अमेरिकी राजदूत स्टीव विटकॉफ ने शांति संभावनाओं पर चर्चा के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा, ‘यूक्रेन शुरू से ही हम पर हमला कर रहा है।’

इसे भी पढ़े-
नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने छात्रों का अपहरण

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में बंदूकधारियों ने एक विश्वविद्यालय के छात्रों के वाहनों पर घात लगाकर Read more

पाकिस्तान में ईशनिंदा से जुड़े फैसले का विरोध

इस्लामाबाद , जनमुख न्यूज। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सैकड़ों कट्टरपंथियों की भीड़ ने सुप्रीम कोर्ट पर धावा बोल दिया। Read more

वेनेजुएला की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव

अंतरराष्ट्रीय, जनमुख न्यूज। वेनेजुएला की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के इन दावों का समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा Read more

ब्रिटेन के प्रौद्योगिकी कारोबारी माइक लिंच का शव जहाज के मलबे में मिला

अंतरराष्ट्रीय, जनमुख न्यूज। ब्रिटेन के प्रौद्योगिकी कारोबारी माइक लिंच का शव सिसिली अपतटीय क्षेत्र में जहाज के मलबे से बरामद Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *