१३ साल बाद मुंबई ने राजस्थान को घर में घुस कर हराया

जयपुर, स्पोटर्स न्यूज। १३ साल बाद मुंबई इंडियंस को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में बेहतरीन जीत हासिल हुई है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल २०२५ के ५०वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को १०० रनों से हराकर बेहतरीन जीत दर्ज की। वहीं इस हार के बाद राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित २० ओवर में २ विकेट खोकर २१७ रन बनाए, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम १६.१ ओवर में ११७ रन ही बना सकी। श्घ् २०१२ के बाद जयपुर में पहली जीत दर्ज की है। मुंबई इंडियंस की टीम इस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में सात जीत के बाद टॉप पर पहुंच गई है।
२१८ रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। रॉयल्स के बल्लेबाज पूरी तरह से फेल नजर आए। टीम ने पहले ओवर में वैभव सूर्यवंशी का विकेट गंवाया। दीपक चाहर ने वैभव को पवेलियन भेजा। दूसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने यशस्वी जायसवाल (१३) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। नितीश राणा ११ गेंद में ९ रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रियान पराग ८ गेंद में १६ और शिमरन हेटमायर बिना खाता खोले ही आउट हुए। शुभम दुबे ९ गेंद में १५ रन बनाकर आउट हुए। ध्रुव जुरेल ११ गेंद में ११ रन ही बना पाए। महीश तीक्षणा ९ गेंद में दो रन बना सके। जोप्रâा आर्चर ने २७ गेंद में २० रन बनाए, वह राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनए। मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट- कर्ण शर्मा ने ३-३ विकेट और जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट झटके।
वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की शुरुआत दमदार हुई। पावरप्ले में टीम ने बिना विकेट गंवाए ५८ रन बनाए। रिकल्टन ने २९ गेंद में अर्धशतक ठोका। तो रोहित शर्मा ने ३१ गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। रिकल्टन ३८ गेंद में ६१ रन बनाकर आउट हुए। रोहित और रिलक्लटन के बीच पहले विकेट के लिए ११६ रन की साझेदारी हुई। रोहित शर्मा ने ३६ गेंदों में ५३ रन का योगदान दिया। सूर्यकुमार यादव ने २३ गेंद में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद ४८ रन बनाए। तो कप्तान हार्दिक पंड्या ने २३ गेंदों में ६ चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद ४८ रन की पारी खेली। रॉयल्स के लिए महीश तीक्षणा और रियान पराग ने एक-एक विकेट लिया।

इसे भी पढ़े-
शिखर धवन का इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

स्पोर्टस, डेस्क जनमुख न्यूज। टीम इंडिया के ओपनर रहे शिखर धवन ने शनिवार सुबह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से Read more

नोएडा स्टेडियम की घटिया तैयारियां मौसम साफ होने के कारण नहीं हो पाया अफगानिस्तान न्यूजीलैंड का मैच

स्पोर्टस,जनमुख न्यूज।अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड टेस्ट मैच नहीं हो पा रहा है। दरअसल, इन दोनों के बीच भारत में खेला जाने Read more

पुणे में वॉशिंगटन सुंदर का कहर, 259 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की पूरी टीम

पुणे, जनमुख डेस्क। आज से शुरू हुए भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबला Read more

चौथे टी-20 में भारत ने खड़ा किया रनों का पहाड़, 1 विकेट पर बनाए 283 रन

93 गेंदों पर संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने की 210 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। जोहानिसबर्ग Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *