कांग्रेस अध्यक्ष पर पत्रकार रुबिका की टिप्पणी से भारती कांग्रेस, 100 करोड़ की मानहानि का केस

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा राफेल विमान को लेकर सरकार से सवाल पूछे जाने के बाद एक टीवी शो के दौरान पत्रकार रुबिका लियाकत द्वारा की गई टिप्पणी पर कांग्रेस पार्टी ने नाराजगी जताई है। कांग्रेस नेताओं ने इस संदर्भ में रूप का के खिलाफ 100 करोड़ की मानहानि का केस भी किया है।
इस संदर्भ में आज एक पत्रकार वार्ता के दौरान वाराणसी के कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल और महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा राफेल पर सवाल पूछना जायज है। इसलिए क्योंकि राफेल का उपयोग सरकार कब करेगी और इस समय तो पूरा विपक्ष ,समूचा देश सरकार के साथ खड़ा है और कार्यवाही की मांग कर रहा है ऐसे में राफेल के बारे में सवाल उठाना जायज है।और इस प्रकरण पर कार्यवाही के बजाय प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी पर सवाल उठाना गलत है। उन्होंने तो पूछा की क्या सिर्फ नींबू मिर्ची टांगने के लिए राफेल लाया गया है ? इसमें सरकार को आगे बढ़कर देशहित में जबाबी कार्यवाही करते हुए एक मिशाल कायम करनी चाहिए थी पर भाजपा सरकार सिर्फ जुबानी कार्यवाही व बैठकों में व्यस्त है भाजपा आईटी सेल द्वारा और रुबिया लियाकत द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर टिप्पणी करना निंदनीय है।
आज कांग्रेस द्वारा अधिकृत अधिवक्ता अनुज यादव द्वारा वाराणसी कचहरी में रुबिया लियाकत पर 100 करोड़ रुपए मानहानि का केस किया गया है। रुबिया लियाकत को तत्काल प्रभाव से गलत टिप्पणी के लिये प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी से माफी मांगे।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह,जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल,महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, पार्षद दल नेता गुलशन अली, डॉ राजेश गुप्ता,सतनाम सिंह,अरुण सोनी,अशोक सिंह,राजीव राम,वकील अंसारी,अनुराधा यादव,अब्दुल हमीद डोडे, विनीत चौबे,रेनु चौधरी, किशन यादव,विकास पाण्डेय शामिल रहे।

