सिगरा हत्याकांड: भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह के 16 हत्यारों को उम्रकैद, बेटे ने मांगी फांसी की सजा

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। सिगरा थाना क्षेत्र में भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत ने गुरुवार को 16 आरोपियों को दोषी करार दिया था। शुक्रवार को अदालत ने सभी दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने आरोपियों को हत्या, बलवा, जानलेवा हमला और आपराधिक साजिश रचने का दोषी माना।
अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी मनोज गुप्ता, विनय कुमार सिंह और बिंदु सिंह ने मजबूत पैरवी की। मृतक नेता के बेटे राजकुमार सिंह ने दोषियों को फांसी देने की मांग की है।

कैसे हुआ था हमला?

घटना 12 अक्टूबर 2022 की है, जब जय प्रकाश नगर कॉलोनी के देसी शराब ठेके पर आरोपी मंटू सरोज, राहुल सरोज और दो अन्य युवक शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। स्थानीय निवासी राजकुमार सिंह ने उन्हें रोका तो वे उलझ पड़े और वहां से चले गए।
कुछ देर बाद करीब 15-20 लोग एक साथ वहां पहुंचे। मंटू, राहुल और अभिषेक के ललकारने पर इन लोगों ने लोहे की रॉड से राजकुमार सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। शोरगुल सुनकर भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह अपने बेटे को बचाने पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल पशुपतिनाथ सिंह को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमले में घायल राजकुमार सिंह ने पुलिस को सभी हमलावरों के नाम बताए, जिसके बाद उसके भाई रुद्रेश कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तारी की।
भाजपा नेता की हत्या से प्रदेशभर में सनसनी फैल गई थी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खुद उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की थी। घटना पर कई गैर राजनीतिक संगठनों ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे।

अभी भी इलाके में सक्रिय है गिरोह

राजकुमार सिंह ने बताया कि हमलावर एक आपराधिक गिरोह से जुड़े हैं, जो सिगरा क्षेत्र में लंबे समय से दहशत फैला रहा है। गिरोह के कुछ सदस्य अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे स्थानीय लोग डरे हुए हैं। परिजनों को उम्मीद थी कि दोषियों को ऐसी सजा मिले जो नजीर बन जाए।
दोषी करार दिए गए आरोपी
1. विकास भारद्वाज
2. मंटू सरोज
3. राहुल सरोज
4. मनीष पांडेय
5. गणेश सरोज
6. अभिषेक सरोज
7. दिनेश पाल
8. अनूप सरोज
9. सूरज यादव
10. रमेश पाल
11. अनुज उर्फ बाबू सरोज
12. श्याम बाबू राजभर
13. विशाल राजभर
14. संदीप कुमार गुप्ता (फुलवरिया, मंडुवाडीह)
15. सुरेश सरोज
16. आर्या उर्फ आकाश सरोज

इनमें संदीप कुमार को छोड़कर शेष सभी आरोपी सिगरा के चंदुआ और छित्तुपुर इलाके के निवासी हैं।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *