RCB खिलाड़ी यश दयाल पर युवती ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, सीएम पोर्टल पर की शिकायत

लखनऊ, जनमुख न्यूज़। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थानाक्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (RCB) के खिलाड़ी यश दयाल पर यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने यह शिकायत उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई है, जिसमें उसने न्याय और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

युवती के अनुसार, वह पिछले पांच वर्षों से यश दयाल के साथ रिश्ते में थी। इस दौरान क्रिकेटर ने उसे शादी का झांसा दिया और अपने परिवार में बहू के रूप में भी पेश किया। शिकायत में बताया गया कि इस भरोसे का फायदा उठाकर उसके साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया गया।

पीड़िता ने आगे कहा कि कुछ समय बाद उसे पता चला कि यश दयाल अन्य लड़कियों के साथ भी संबंध में था। जब उसने इसका विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की गई। युवती ने 14 जून 2025 को महिला हेल्पलाइन पर भी शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़िता का कहना है कि वह आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर है और न्याय की उम्मीद में मुख्यमंत्री पोर्टल का सहारा लिया है। उसने पुलिस को यश दयाल से जुड़ी व्हाट्सएप चैट्स, वीडियो कॉल, स्क्रीनशॉट और फोटो जैसे कई साक्ष्य भी सौंपे हैं।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *