जानिए स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी ये खास जानकारियां

जनमुख, न्यूज।देश अपना ७८वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजाद हिंदुस्तान ने इन ७७ वर्षों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। अनगिनत स्वतंत्रता सेनाननियों ने बलिदान दिया, कई आंदोलन हुए, वर्षों के संघर्ष के बाद देश को आजादी मिली। इस स्वतंत्रता दिवस पर आइये जानते हैं भारत की स्वतंत्रता से जुड़े १५ बेहद खास तथ्यों के बारे में…
१. वर्तमान में हमारा जो राष्ट्रीय ध्वज है वो कई परिवर्तनों के बाद इस रूप में आया है। मौजूदा रूप वाले तिरंगे को १९२१ में तमिलनाडु के एक किसान पिंगली वेंकैया द्वारा बनाया गया था। शुरू में ध्वज में केसरिया और हरा रंग ही थे। बीच में सफेद पट्टी और अशोक चक्र का विचार महात्मा गांधी ने दिया था। माना जाता है कि केसरिया साहस और बलिदान का प्रतीक है, हरा विश्वास और शौर्य का प्रतिनिधित्व करता है और सफेद शांति का प्रतीक है। वर्तमान राष्ट्रीय ध्वज को भारत ने २२ जुलाई १९४७ को अपनाया था।
२. दिसंबर २०२१ तक केवल खादी विकास और ग्रामोद्योग के पास ही हमारे राष्ट्रीय ध्वज को बनाने या आपूर्ति करने का लाइसेंस था। ३० दिसंबर २०२१ को इसमें संसोधन किया गया और पॉलिएस्टर से बने राष्ट्रीय ध्वज या मशीन से बने झंडे को भी अनुमति दी गई।
३. देश के पहले स्वतंत्रता दिवस पर कोई राष्ट्रगान नहीं था। ‘जन गण मन’ का बांग्ला संस्करण १९११ में लिखा गया था। लेकिन इसे हमारे राष्ट्रगान के रूप में १९५० में अपनाया गया।
४. महात्मा गांधी पहले स्वतंत्रता दिवस समारोह का हिस्सा नहीं थे। दरअसल, १५ अगस्त १९४७ को महात्मा गांधी नोआखली, बंगाल (अब बांग्लादेश में है) में थे, वहां वह हिंदू-मुस्लिम के बीच उपजे तनाव को खत्म करने का प्रयास कर रहे थे। नौ अगस्त १९४७ को वह कोलकाता पहुंचे थे और वहां की बस्तियों में शांति स्थापित करने के लिए काम किया। उन्होंने खून-खराबा रोकने और शांति स्थापित करने के लिए अनशन आरंभ किया था।
५. लॉर्ड माउंटबेटन के प्रेस सचिव कैंपबेल जॉनसन के मुताबिक मित्र देश की सेना के सामने जापान के समर्पण की दूसरी वर्षगांठ १५ अगस्त को पड़ रही थी, इसलिए माउंटबेटन १५ अगस्त को भारत को आजादी देने के पक्ष में थे।
६. १५ अगस्त को भारत के साथ-साथ तीन अन्य देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, दक्षिण कोरिया और लिकटेंस्टीन भी स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य अफ्रीका महाद्वीप का तीसरा बड़ा देश है। १५ अगस्त, १९६० में कांगो फ्रेंच औपनिवेशिक शासकों से स्वतंत्रता प्राप्त करने मे सफल रहा। आजादी मिलने के बाद भी फुल्बर्ट यूलौ ने १९६३ तक राष्ट्रपति के रूप में शासन किया। १५ अगस्त, १९४५ को उत्तरी कोरिया और दक्षिण कोरिया को जापान से आजादी मिली थी। १५ अगस्त, १९४५ को देश डेमोक्रेटिक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया बना। वहीं, लिकटेंस्टीन दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक हैं। यहां राजतंत्र है।१८६६ में लिकटेंस्टीन जर्मन से आजादी पाने में सफल रहा तथा १५ अगस्त,१९४० को इसे राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाता है।
७. महात्मा गांधी चाहते थे कि कांग्रेस पार्टी भंग हो जाए क्योंकि स्वतंत्रता प्राप्त करने का उनका उद्देश्य पूरा हो गया था। हत्या से एक दिन पहले महात्मा गांधी ने ‘कांग्रेस का मसौदा संविधान’ लिखा था।
८. जब भारत स्वतंत्र हुआ तब गोवा एक पुर्तगाली शासन के अधीन था। १९६१ में यह भारतीय संघ का हिस्सा बना। इसके अलावा भी कई राज्य उस समय अस्तित्व में नहीं थे जो बाद में राज्य बनाए गए। स्वतंत्रता के वक्त भारत में १७ प्रांत और ५५० से अधिक रियासतें थीं। ब्रिटिश राज से स्वतंत्रता मिलने के बाद ये रियासतें या तो भारतीय संघ या फिर पाकिस्तान में विलय हो गईं। वर्तमान में भारतीय संघ में २८ राज्य और आठ केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं।
९. देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू एक स्टाइल आइकन थे। वह वोग मैगजीन के एक अंक में नजर आए थे। नेहरू का अनोखा ड्रेसिंग सेंस दुनियाभर में ट्रेंड बन गया। प्रसिद्ध पत्रिका ‘टाइम’ द्वारा नेहरू जैकेट को ‘ग्लोबल फैशन ट्रेंड’ के रूप में दर्ज किया गया था।
१०. हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है। इसे भारत की पहली आधिकारिक भाषा के रूप में चुना गया और १९४९ में इसे घोषित किया गया।
११. भारत का राष्ट्र गान ‘जन गण मन अधिनायक जय हे’ २७ दिसंबर, १९११ में पहली बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वार्षिक सम्मेलन में गाया गया था। इस गीत को आवाज रवींद्रनाथ टैगोर की भतीजी, सरला देवी चौधरानी ने दी थी। उन्होंने यह गीत स्कूल के एक प्रोग्राम में गाया था। मारग्रेट जो मशहूर कवि जेम्स कजिन की पत्नी थीं वे बेसेंट थियोसोफिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य भी थीं। इन्होंने ही राष्ट्रगान का अंग्रेजी में अनुवाद किया। नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्रगान का संस्कृतनिष्ठ बांग्ला से हिंदी में अनुवाद करवाया था। राष्ट्रगान का हिन्दी में अनुवाद कैप्टन आबिद अली ने किया था। राष्ट्रगान को संगीत कैप्टन राम सिंह ने दिया।
१२. हैदराबाद भारतीय संघ का हिस्सा बनने वाली अंतिम रियासत थी। २६ जनवरी १९५० को हैदराबाद राज्य नियमित तौर पर भारत का हिस्सा बन गया। यह वह दिन था जब भारत का संविधान लागू किया गया था। जनवरी १९५० में एम के वेलोडी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया।
१३. १५ अगस्त तक भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा का निर्धारण नहीं हुआ था। इसका फैसला १७ अगस्त को रेडक्लिफ लाइन की घोषणा से हुआ। इस लाइन को ब्रिटिश वकील सर सिरिल रैडक्लिफ ने खींची थी।
१४. १९७५ में सिक्किम भारतीय संघ में शामिल होने वाला अंतिम और २२वां राज्य बना। इससे पहले, सिक्किम एक भारतीय संरक्षित राज्य था।
१५. लाल किले की प्राचीर पर हर साल देश के प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं। इस किले का निर्माण पांचवें मुगल बादशाह शाहजहां ने कराया था। साल २००७ में इस किले को यूनेस्को ने विश्व धरोहर की सूची में शामिल कर लिया। लाल किले के बारे में एक बात ज्यादातर लोगों को नहीं पता है, वो ये कि इसका असली रंग लाल नहीं है, बल्कि सफेद है। जब इसका निर्माण हुआ तो इसका ये रंग नहीं था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के मुताबिक इस इमारत के कई हिस्से चूना पत्थर से बनाए गए थे, जिसकी वजह से इसका रंग सफेद था। बताया जाता है कि कुछ समय बाद चूना पत्थर खराब होकर गिरने लगा था, तो अंग्रेजों ने उस पर लाल रंग करा दिया। इसी वजह से बाद में इसे ‘लाल किला’ कहा जाने लगा। इसका असली नाम किला-ए-मुबारक है। मुगल शासन में शाही परिवार के लोग इसे मुबारक किला भी कहते थे।

इसे भी पढ़े-
स्वतंत्रता दिवस पर विशेष

https://youtu.be/Nj1pMiov8YQ?si=CuJSvQoxSitfy4j-

राजकपूर की आवाज कहे जाते थे मुकेश

पुण्यतिथि पर विशेष जनमुख, न्यूज।हिंदी सिनेमा जगत में अपनी आवाज से दुनिया को अपना दीवाना बनाने वाले सिंगर मुकेश का Read more

भीमाजी कामा ने फहराया था विदेश में भारतीय झण्डा

जनमुख, न्यूज। पारसी परिवार में २४ सितंबर १८६१ को मैडम भीकाजी रुस्तम कामा का जन्म हुआ था। उनमें शुरूआत से Read more

झंडा फहराने और उतारने के क्या हैं नियम

जनमुख, न्यूज। हम सभी को पता है कि १५ अगस्त को हमारे देशभर के सभी स्कूल्स, कॉलेज, यूनिवर्सिटी के अलावा Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *