घर-घर जाकर जनता की समस्याएं सुनेगी कांग्रेस, 13 दिन 13 ब्लाक 100 वार्ड पदयात्रा का किया आगाज़

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। आधुनिक भारत के शिल्पकार, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी की जयंती को “सद्भावना दिवस” के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मैदागिन चौराहे पर स्थित राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी की मुख्य उपस्तिथि में माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

मुख्य उपस्तिथि प्रदेश अध्यक्ष,पूर्व मंत्री अजय राय की रही।
इस मौके पर कांग्रेस की ओर से सद्भावना दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री ,भारत रत्न स्व .राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए , महानगर कांग्रेस कमेटी की 100 वार्ड पदयात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ।

सद्भावना दिवस के साथ ही कांग्रेस ने जनता के हक की लड़ाई को मजबूत करने के लिए “कांग्रेस की 100 वार्ड पदयात्रा” की शुरुआत भी की। इस पदयात्रा का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी का झंडा दिखाकर किया। उन्होंने काल भैरव ब्लाक से निकली पदयात्रा में शामिल होकर जनता से संवाद भी किया।

यह पदयात्रा अगले 13 दिनों तक चलेगी, जिसमें 13 ब्लाक और 100 वार्डों को शामिल किया जाएगा। पदयात्रा का उद्देश्य शहर की जनता से सीधे जुड़ना, उनकी समस्याओं को सुनना और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजाना है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आज का दिन भारतीय राजनीति और आधुनिक भारत के इतिहास का बहुत महत्वपूर्ण दिन है।भारत रत्न राजीव गांधी जी ने जिस दूरदृष्टि और संकल्प के साथ देश को नई दिशा दी, वह आज भी हमारे लिए प्रेरणा है।  आज जब लोकतंत्र पर हमला हो रहा है, संस्थाओं को पंगु बनाया जा रहा है और जनता के वोट की चोरी हो रही है, तब हमें राजीव गांधी जी की सोच और विरासत से प्रेरणा लेकर संघर्ष करना होगा।यह 100 वार्ड पदयात्रा जनता के हक़ की लड़ाई है। यह पदयात्रा जनता की आवाज़ बनेगी और बतायेगी कि काशी की गली-गली में अन्याय और तानाशाही ,भ्रष्टाचार,मूलभूत जनसमस्याओं के खिलाफ कांग्रेसजन डटे हुए हैं। आज से निकली पदयात्रा कांग्रेस के उस संकल्प की गवाही है जिसमें हम जनता की हर समस्या – चाहे वह बेरोज़गारी हो, मंहगाई हो या भ्रष्टाचार – सबके

इसे भी पढ़े-
आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

डीजल रिफलिंग के दौरान लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

वाराणसी, जनमुख डेस्क। के जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस गांव में शुक्रवार की रात एक रिंग रोड फेज दो के Read more

वीडीए की बड़ी कार्रवाई, १२ बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

वाराणसी, जनमुख डेस्क। वाराणसी विकास प्राधिकरण लगातार अवैध प्लाटिंग को लेकर कार्रवाई कर रह है। इसी क्रम में वीडी के Read more

खिलाफ सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ेंगे।हम कांग्रेसजन स्व.राजीव गांधी जी के जयंती पर शत शत नमन करते हुए उनके द्वारा बताए मार्गो पर चलने का संकल्प लेते है और साथ ही काशी की पवित्र धरती से हम यह संकल्प लेते हैं कि अन्याय, बेईमानी और तानाशाही के खिलाफ कांग्रेसजन हर कीमत पर संघर्ष करेंगे। राजीव गांधी जी ने जिस भारत का सपना देखा था, उस सपनों के भारत को बनाने के लिए हम सब प्रतिबद्ध हैं।

जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने कहा कि भारत रत्न स्व.राजीव गांधी जी दूरदृष्टा थे उन्होंने पंचायतों और नगर निकायों को अधिकार देकर लोकतंत्र को मजबूत किया आज जो महिलाएं और वंचित वर्ग राजनीति में भागीदारी कर रहे हैं, वह राजीव जी के कारण ही संभव हुआ।

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ,भारत रत्न,आधुनिक भारत के निर्माता,स्व. राजीव गांधी जी का सपना था एक ऐसा भारत, जहां तकनीक और विज्ञान के साथ-साथ भाईचारा और सद्भाव भी हो। उन्होंने युवाओं को राजनीति और विकास की धारा में जोड़ा, कंप्यूटर क्रांति और दूरसंचार क्रांति की नींव रखी। आज जब हम प्रत्येक वर्ष की भांति सद्भावना दिवस मना रहे हैं। महानगर कांग्रेस की 100 वार्ड पदयात्रा उसी दिशा में एक सार्थक कदम है। हम प्रत्येक वार्ड में जाएंगे, जनता से मिलेंगे, उनकी परेशानियां सुनेंगे और उन्हें विश्वास दिलाएंगे कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।

इसे भी पढ़े-
आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

डीजल रिफलिंग के दौरान लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

वाराणसी, जनमुख डेस्क। के जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस गांव में शुक्रवार की रात एक रिंग रोड फेज दो के Read more

वीडीए की बड़ी कार्रवाई, १२ बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

वाराणसी, जनमुख डेस्क। वाराणसी विकास प्राधिकरण लगातार अवैध प्लाटिंग को लेकर कार्रवाई कर रह है। इसी क्रम में वीडी के Read more

यह यात्रा भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी – चाहे वह महंगाई हो, बेरोज़गारी हो, भ्रष्टाचार हो या शहर की बुनियादी समस्याएं।हमारा लक्ष्य है जनता से सीधा संवाद करना और यह संदेश देना कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता के हाथ में है। आज काशी की धरती से हम यह संकल्प लेते हैं कि अन्याय और तानाशाही के खिलाफ कांग्रेसजन एकजुट होकर संघर्ष करेंगे और राजीव गांधी जी के सपनों का भारत बनाएंगे। जनता के बीच जाकर उनकी पीड़ा सुनी जाएगी और भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर किया जाएगा। राजीव गांधी जी ने जिस भारत का सपना देखा था, उस सपने को पूरा करने के लिए कांग्रेसजन संघर्ष कर रहे हैं।यह पदयात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि लोकतंत्र बचाने और जनता का विश्वास जीतने का आंदोलन है। हम हर गली, हर मोहल्ले में यह संदेश देंगे कि जनता की ताकत सबसे बड़ी है और कांग्रेस हमेशा उसके साथ खड़ी है।राजीव जी को शत शत नमन।

उक्त कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,प्रजानाथ शर्मा,फसाहत हुसैन बाबू,दुर्गाप्रसाद गुप्ता,सजीव सिंह,गुलशन अली,डॉ राजेश गुप्ता,सतनाम सिंह,विनोद सिंह कल्लू,राजू राम,अशोक सिंह,असलम खान,नरसिंह वर्मा,हसन मेहदी कब्बन,वीरेन्द्र कपूर,हाजी इस्लाम,प्रमोद वर्मा, अब्दुल हमीद,अरविंद कुमार,रौशन श्रीवास्तव,विपीन सिंह,राजेन्द्र गुप्ता,मनु वर्मा,सदानन्द तिवारी,बाह्मदत्त त्रिपाठी, हिमांशु सिंह,आकाश त्रिपाठी,कीर्ति पाण्डेय,देवेन्द्र सिंह,समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसे भी पढ़े-
आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

डीजल रिफलिंग के दौरान लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

वाराणसी, जनमुख डेस्क। के जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस गांव में शुक्रवार की रात एक रिंग रोड फेज दो के Read more

वीडीए की बड़ी कार्रवाई, १२ बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

वाराणसी, जनमुख डेस्क। वाराणसी विकास प्राधिकरण लगातार अवैध प्लाटिंग को लेकर कार्रवाई कर रह है। इसी क्रम में वीडी के Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *