फूलपुर में पुलिस मुठभेड़: वांछित गौ-तस्कर अभिषेक उर्फ़ गोलू यादव गिरफ्तार, अवैध तमंचा-कारतूस बरामद

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। कमिश्नरेट के फूलपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान वांछित गौ-तस्कर अभिषेक यादव उर्फ़ गोलू यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अभियुक्त नागापुर के पास स्थित सिन्धुरिया रोड के आसपास मौजूद है। थाना फूलपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की, जिसके दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे अभियुक्त के पैर में चोट लगी।
घायल अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।गिरफ्तार अभिषेक यादव के पास से 15 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। उसके खिलाफ थाना फूलपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 396/2025 (धारा 3/5A/5B/8 – उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम) सहित कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।
अभियुक्त पर गौ-तस्करी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई हो चुकी है।अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:– मु.अ.सं. 133/2024, धारा 61(2), 221, 132, 310(2) बीएनएस – थाना बलुआ, चंदौली– मु.अ.सं. 131/2024, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, 3/5A/8 गौ-हत्या निवारण अधिनियम – थाना बलुआ, चंदौली– मु.अ.सं. 56/2025, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट – थाना बलुआ, चंदौली– मु.अ.सं. 396/2025, धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम – थाना फूलपुर, वाराणसी– मु.अ.सं. 397/2025, धारा 109(1) बीएनएस, 3/25/27 आर्म्स एक्ट – थाना फूलपुर, वाराणसी।
पुलिस टीम में प्र0नि0 प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 विजय कुमार कुशवाहा, उ0नि0 दिनेश कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 रामसिंह, उ0नि0 वीरेन्द्र नाथ पाण्डेय सहित कुल 13 पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिनके प्रयास से वांछित अभियुक्त को पकड़ा गया। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

