काशी में कल से वॉलीबॉल का ‘महाकुंभ’ पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल आगाज, सीएम योगी मैदान में भरेंगे जोश

​वाराणसी, जनमुख न्यूज़। धर्म और संस्कृति की राजधानी काशी अब खेल के नए अध्याय के लिए सज चुकी है। कल, 4 जनवरी से सिगरा के नवनिर्मित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का बिगुल बजेगा।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी  आदित्यनाथ की प्रेरणा से पूर्वांचल की धरती पर इतने बड़े स्तर का राष्ट्रीय खेल आयोजन हो रहा है। उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से वर्चुअली जुड़ेंगे, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाड़ियों के बीच स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बतौर।विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
डा. संपूर्णानंद स्टेडियम में शनिवार कोआयोजित पत्रकारवार्ता में यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं महापौर अशोक कुमार तिवारी ने दी । उन्होंने बताया कि काशी में पहली बार आयोजित होने वाले नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘खेलो इंडिया’ विजन को समर्पित है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का उद्देश्य वॉलीबॉल को केवल स्टेडियमों तक सीमित न रखकर उसे काशी के गांव-गांव और गली-गली तक पहुंचाना है। बताया कि काशी के इतिहास में पहली बार अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल महासंघ के ऑब्जर्वर स्विट्जरलैंड से निगरानी में होगा ।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

मैचों की गुणवत्ता के लिए उत्तराखंड और राजस्थान से विशेष टेराफ्लेक्स कोर्ट मंगाए गए हैं, जिन्हें स्टेडियम के इंडोर हॉल और फुटबॉल मैदान में तैयार किया गया है। कहा  चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए देश के 31 राज्यों की टीमों वाराणसी पहुंच चुके हैं, जिनमें महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, झारखंड, बंगाल, त्रिपुरा, पंजाब सहित अन्य राज्यों की टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता में देशभर से कुल 1022 खिलाड़ी (73 टीमें) हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों के ठहरने के लिए होटलों के साथ-साथ स्टेडियम के नवनिर्मित छात्रावास में भी व्यवस्था की गई है। बताया कि दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। खिलाड़ियों के लिए ‘हेल्प डेस्क’ भी सक्रिय कर दिया गया है ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
श्रेयांस और प्रियंका संभालेंगे नेतृत्व
​ चयनकर्ताओं ने कड़ी मेहनत के बाद 14-14 सदस्यीय टीमों का ऐलान किया है। ​श्रेयांस सिंह (उत्तर प्रदेश पुलिस) को टीम  (पुरुष टीम) के कप्तान होंगे । वहीं वाराणसी के अभिषेक मिश्रा को टीम में सेंटर ब्लॉकर के तौर पर शामिल किया गया है। ​महिला टीम की कमान प्रियंका (उत्तर प्रदेश पुलिस) के हाथों में होगी। वाराणसी की अग्रिमा त्रिपाठी सेटर पोजीशन पर खेलेंगी।
नंदू’ और ‘नीरा’ बढ़ाएंगे शोभा
​ स्टेडियम को दुल्हन की तरह सजाया गया है। आयोजन को खास बनाने के लिए स्थानीय संस्कृति के प्रतीक ‘नंदू’ (नंदी) और ‘नीरा’ (गंगा डॉल्फिन) को शुभंकर (मस्कट) बनाया गया है। सुरक्षा से लेकर खिलाड़ियों के शाही स्वागत तक, सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली गई हैं। उधर जिला व पुलिस प्रशासन की टीम स्टेडियम का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। खिलाड़ियों के अभ्यास मैच के दौरान अफसरों ने उनका उत्साह बढ़ाया और वीवीआईपी प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए हैं।
चार कोर्ट पर आठ दिनों तक घमासान प्रतियोगिता के लिए स्टेडियम में दो इंडोर और दो आउटडोर कोर्ट तैयार किए गए हैं। लीग चरण में रोजाना करीब 30 मैच होंगे। गत विजेता राजस्थान (पुरुष) और भारतीय रेलवे (महिला) अपनी साख बचाने उतरेंगे, जबकि मेजबान उत्तर प्रदेश की टीमें इस बार खिताब पर कब्जा करने के इरादे से कोर्ट में उतरेंगी।
शाही मेहमान नवाजी और ‘काशी दर्शन’ देशभर से आने वाले 1250 खिलाड़ियों के लिए शहर के प्रमुख होटलों में ठहरने का इंतजाम किया गया है। खिलाड़ियों को न केवल बनारसी जायकों का स्वाद चखाया जाएगा, बल्कि उन्हें चरणबद्ध तरीके से काशी विश्वनाथ धाम सहित अन्य पौराणिक स्थलों के दर्शन भी कराए जाएंगे।
*मैचों का पूरा शेड्यूल :*
​4-7 जनवरी: लीग चरण के मुकाबले, प्रतिदिन लगभग 30 मैच (कुल 125 मैच)।
​8 जनवरी: प्री-क्वार्टर फाइनल मैच (4 पुरुष, 4 महिला)।
​9 जनवरी: क्वार्टर फाइनल मैच (4 पुरुष, 4 महिला)।
​10 जनवरी: सेमीफाइनल मुकाबले (2 पुरुष, 2 महिला)।
​11 जनवरी: फाइनल एवं हार्ड-लाइन मैच और समापन समारोह।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *