पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

गोरखपुर, जनमुख न्यूज़। देवरिया जिला जेल अस्पताल में भर्ती पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को मंगलवार देर रात अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी ईसीजी रिपोर्ट संतोषजनक नहीं पाई गई, जिसके चलते अतिरिक्त जांच कराई गई और ब्लड सैंपल परीक्षण के लिए भेजे गए।
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बताया कि अमिताभ ठाकुर पहले से हृदय संबंधी दवाएं ले रहे थे, लेकिन पिछले नौ दिनों से दवा बंद करने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक जांच के बाद उन्हें इकोकार्डियोग्राफी कराने की सलाह दी गई थी, जिसकी रिपोर्ट सामान्य आई है। फिलहाल उनकी हालत नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र, लखनऊ रेफर करने पर भी विचार किया जा रहा है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एमडी मेडिसिन डॉ. राजकिशोर सिंह ने बताया कि पूर्व आईपीएस की स्थिति अभी स्थिर है, लेकिन हृदय संबंधी समस्या को देखते हुए सतर्कता जरूरी है। उन्होंने बताया कि अमिताभ ठाकुर को पहले दमा की भी शिकायत रही है और ईसीजी रिपोर्ट पूरी तरह सामान्य नहीं है।
इधर, मंगलवार देर शाम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व आईपीएस से मिलने मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने उन्हें परिसर में ही रोक दिया।
उल्लेखनीय है कि औद्योगिक क्षेत्र में पत्नी नूतन ठाकुर के नाम प्लॉट आवंटन में कथित गड़बड़ी के मामले में अमिताभ ठाकुर आरोपी हैं और इस संबंध में उनकी रिमांड 21 जनवरी तक बढ़ाई गई है। बताया जा रहा है कि वे अब इस मामले में जिला जज की अदालत में अपील करने की तैयारी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

अनुसूचित जाति के युवक के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- हत्यारों पर नहीं हो रही कार्रवाई

लखनऊ, जनमुख डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली के पिछवरिया गांव में अनुसूचित जाति के Read more

सीएम योगी ने किया ‘रोड टू स्कूल’ का शुभारंभ

गोरखपुर, जनमुख डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि किसी भी समर्थ और सशक्त राष्ट्र की सबसे प्रमुख उपलब्धि Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *