नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप: महिला में केरल व पुरुष में रेलवे में ओवर आल चैंपियन का खिताब

​वाराणसी, जनमुख न्यूज़। सिगरा स्टेडियम के इंडोर कोर्ट पर रविवार को आयोजित 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का महिला फाइनल ऐतिहासिक बन गया। रोमांच की पराकाष्ठा तक पहुंचे इस मुकाबले में पुरुष वर्ग में जहां रेलवे के स्मैशर्स ने केरला की चुनौती को एकतरफा अंदाज में ध्वस्त कर खिताब पर कब्जा जमाया, वहीं महिला वर्ग के रोमांचक फाइनल में केरला ने रेलवे को हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। इस प्रकार महिला वर्ग में रेलवे व पुरुष वर्ग में केरल को उपविजेता का तमगा पाकर संतोष करना पड़ा । जब कि हार्ड लाइन मैच में पंजाब और राजस्थान की टीमों का रहा दबदबा रहा । नगर निगम की ओर से अयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व महापौर अशोक कुमार तिवारी ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

रेलवे ने केरला को 3-0 से रौंदकर खिताब पर जमाया कब्जा

रेलवे की पुरुष टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए फाइनल मुकाबले में केरला को सीधे सेटों में 3-0 (25-19, 25-17, 25-19) से पराजित कर चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पूरे मैच के दौरान रेलवे के खिलाड़ियों ने तालमेल और आक्रामक खेल का ऐसा नमूना पेश किया कि केरला की टीम एक बार भी मैच में वापसी नहीं कर सकी।रेलवे की कप्तान अंगामुथु ने टीम की कमान संभालते हुए शुरुआती सेट से ही केरला पर मानसिक दबाव बनाया। उनके पावरफुल स्मैश मैच का टर्निंग पॉइंट रहे। ​रोहित कुमार शानदार खेल कौशल दिखाते हुए अंक जुटाए और टीम के आक्रमण को धार दी। ​जॉर्ज एंटनी नेट पर अपनी लंबाई और टाइमिंग का फायदा उठाते हुए केरला के हमलों को नाकाम किया।​एमिल टी. जोसेफ कोर्ट के बीच से आक्रामक खेल का प्रदर्शन कर विपक्षी रक्षापंक्ति को भेदा। ​समीर सीएच मैच के अंतिम क्षणों में निर्णायक अंक बटोरकर टीम की जीत सुनिश्चित की।​आनंद के. ने लिबरो के रूप में कोर्ट पर बिजली जैसी फुर्ती दिखाई और कई ‘इम्पॉसिबल’ गेंदों को उठाकर खेल में जान फूंकी। ​उप-विजेता रही केरला की टीम ने वापसी की कोशिश की, लेकिन लय नहीं पकड़ सकी। केरला के ​सेथु टी.आर. कप्तान के तौर पर संघर्ष किया और अपनी टीम के लिए प्रमुख स्कोरर रहे। ​एरीन वर्गीस रेलवे के ब्लॉकर्स को छकाकर कुछ अच्छे अंक हासिल किए। ​मुजीब एम.सी. व राहुल के. ने तालमेल के साथ रेलवे के आक्रमण को रोकने का प्रयास किया। ​*केरल की बेटियों ने भारतीय रेलवे को 3-2 से दी शिकस्त*​वाराणसी के सिगरा स्टेडियम के इंडोर कोर्ट पर रविवार को आयोजित 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का महिला फाइनल ऐतिहासिक बन गया। रोमांच की पराकाष्ठा तक पहुंचे इस मुकाबले में केरल की बेटियों ने अपने प्रतिद्वंद्वी भारतीय रेलवे को 3-2 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया। पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करने वाली केरल की टीम ने निर्णायक सेट में रेलवे को कोई मौका नहीं दिया।​मुकाबले की शुरुआत रेलवे के पक्ष में रही, जहां उन्होंने पहला सेट 25-22 से जीतकर अपनी मंशा साफ कर दी। इसके बाद केरल ने जोरदार पलटवार किया और लगातार दो सेट 25-20 और 25-15 से जीतकर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। चौथे सेट में रेलवे ने फिर वापसी की और 25-22 से जीतकर मैच को निर्णायक पांचवें सेट में धकेल दिया। हालांकि, अंतिम सेट में केरल के दमदार स्मैश और डिफेंस के आगे रेलवे बेबस दिखी और केरल ने 15-8 से सेट जीतकर चैंपियनशिप की ट्रॉफी उठा ली।केरल की इस खिताबी सफलता के पीछे टीम की एकजुटता और रणनीतिक कौशल का बड़ा हाथ रहा। टीम की जीत की मुख्य सूत्रधार रहीं अनुश्री ने अपनी कलाई के जादू और आक्रामक स्मैश से रेलवे के डिफेंस को पस्त कर दिया। हर निर्णायक मोड़ पर अनुश्री के सटीक प्रहारों ने केरल की झोली में अंक डाले। वहीं, डिफेंस की कमान शिवप्रिया जी. ने संभाली थी। लिबरो की भूमिका में शिवप्रिया ने मैदान पर गजब की फुर्ती दिखाते हुए रेलवे के तेज तर्रार हमलों को न सिर्फ रोका, बल्कि उन्हें काउंटर अटैक में तब्दील करने का मौका भी बनाया। ​नेट पर अनघा आर. एक अभेद्य दीवार की तरह खड़ी रहीं। उनकी शानदार ब्लॉकिंग के कारण रेलवे की अनुभवी खिलाड़ी भी अंक चुराने के लिए संघर्ष करती दिखीं। खेल के बीच के ओवरों में जब मैच फंसता नजर आया, तब नंदना वी. और अन्ना मैथ्यू ने अपने अनुभव का परिचय दिया। इन दोनों खिलाड़ियों ने तालमेल बिठाते हुए कोर्ट के कोनों का बखूबी इस्तेमाल किया और स्कोरबोर्ड को निरंतर चलायमान रखा। शुरुआती लय बनाने में एन वी जैकब का योगदान भी सराहनीय रहा, जिन्होंने सर्विस और पासिंग के जरिए टीम को वह आधार प्रदान किया, जिस पर जीत की बुलंद इमारत खड़ी हुई। कोच डॉ. सदानंदन सी.एस. के मार्गदर्शन में इन छह खिलाड़ियों ने मैदान पर जो अनुशासन और जज्बा दिखाया, उसी का परिणाम है कि आज केरल की टीम नेशनल चैंपियन के रूप में उभरकर सामने आई है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

अंत में बिखर गया रेलवे का तालमेल

भारतीय रेलवे जैसी मजबूत टीम का फाइनल में हारना खेल प्रेमियों के लिए चौंकाने वाला रहा। मैच जब पांचवें और निर्णायक सेट में पहुंचा, तो रेलवे की टीम दबाव में बिखर गई। जहां केरल ने आक्रामकता दिखाई, वहीं रेलवे के खिलाड़ी रक्षात्मक हो गए। रेलवे की हार का सबसे बड़ा तकनीकी कारण उनका ‘फर्स्ट पास’ रहा। केरल की तेज सर्विस को रिसीव करने में रेलवे की खिलाड़ी कई बार नाकाम रहीं। इसके अलावा, चौथे सेट के बाद रेलवे ने कई महत्वपूर्ण मौकों पर सर्विस नेट में मारी या बाहर फेंकी, जिससे केरल को मुफ्त के अंक उपहार में मिले। वहीं केरल की अनुश्री के.पी. और अन्ना मैथ्यू के पावरफुल स्मैश को रोकने में रेलवे की फ्रंट लाइन असफल रही। नेट पर रेलवे के ब्लॉकर्स और डिफेंडर्स के बीच तालमेल की कमी दिखी, जिसका फायदा उठाकर केरल ने बार-बार रेलवे के खाली क्षेत्रों (डेथ जोन) में गेंद गिराई।

महिला वर्ग में राजस्थान ने हरियाणा को चटाई धूल, तीसरे स्थान पर जमाया कब्जा

  चैंपियनशिप के अंतिम दिन रविवार को टूर्नामेंट (हार्ड लाइन मैच) मुकाबलों में पंजाब और राजस्थान की टीमों ने अपना दबदबा कायम करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। पुरुष वर्ग में जहां पंजाब ने सर्विसेज को धूल चटाई, वहीं महिला वर्ग में राजस्थान ने हरियाणा को पटखनी दी।

पंजाब ने सर्विसेज को किया पस्त

पुरुष वर्ग के कड़े मुकाबले में पंजाब की टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए सर्विसेज को सीधे सेटों में 3-0 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही पंजाब ने टूर्नामेंट में तीसरा स्थान (हार्ड लाइन मैच) सुरक्षित कर लिया है। पूरे मैच के दौरान पंजाब के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल और बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया।

मैच की शुरुआत से ही पंजाब के खिलाड़ी हावी रहे। पहले सेट में पंजाब ने 25-21 से जीत दर्ज कर बढ़त बनाई। दूसरे सेट में सर्विसेज ने वापसी की कोशिश की, लेकिन पंजाब के डिफेंस के आगे उनकी एक न चली और पंजाब ने यह सेट 25-23 से अपने नाम किया। तीसरे सेट में पंजाब ने पूरी तरह से खेल पर नियंत्रण रखा और 25-18 के स्कोर के साथ मैच और पदक अपने नाम कर लिया।

​ पंजाब के लिए जसजोत सिंह और प्रीत करन ने स्मैश का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं कुलदीप सिंह और प्रिंस ने नेट पर मजबूत दीवार खड़ी की। जसकरण सिंह की सर्विस ने सर्विसेज के रिसीवर्स को काफी परेशान किया, जबकि लिबरो के रूप में जगसीर सिंह ने मैदान पर फुर्ती दिखाते हुए बेहतरीन डिफेंस किया।

​दूसरी ओर सर्विसेज की ओर से विक्रम और शिखर सिंह ने कई मौकों पर अंक बटोरकर टीम को वापस लाने की कोशिश की। नरेश कुमार और चिराग एस. कुमार का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। डिफेंस की जिम्मेदारी लिबरो रोहन एंथोनी ने बखूबी संभाली, लेकिन वे पंजाब की आंधी को रोकने में नाकाम रहे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री केशव मौर्य ब्रजेश पाठक, स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेन्द्र राय, वरिष्ठ पत्रकार हेंमत शर्मा, गुजरात के पूर्व विधायक जगदीश पटेल, बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. पंजाब सिंह, पूर्व महापौर कोशलेंद्र सिंह, रामौतार जाखड़, रामानुज चौधरी, अभिमन्यु सिंह, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, जयशंकर शर्मा, अजय तिवारी, सुनील तिवारी, पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिथियों व नगर निगम के अधिकारियों और खेल जगत की हस्तियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। स्वागत आयोजन समिति के अध्यक्ष व महापौर अशोक कुमार तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन सचिव सर्वेश पांडेय ने किया। 

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *