वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पति-पत्नी समेत 4 गिरफ्तार

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। कैंट क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का बुधवार रात पुलिस ने खुलासा किया। कैंट थाना क्षेत्र के मकबूल आलम रोड स्थित एक पांच मंजिला मकान में छापेमारी के दौरान अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को देखकर कई लोग इधर-उधर भागने लगे, जबकि स्पा संचालक मौके से फरार हो गया।पुलिस ने दो कमरों के दरवाजे तोड़कर स्पा सेंटर की मालकिन सहित दो महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान कुछ युवक-युवतियां नग्न अवस्था में मिले, जबकि दो युवक और एक युवती आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।बताया जा रहा है कि यह स्पा सेंटर पुलिस अधिकारियों की कॉलोनी से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। करीब दो महीने पहले मोहल्ले के लोगों ने संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पुलिस से की थी, जिसके बाद से इलाके में निगरानी और रेकी की जा रही थी।आरोप है कि आजाद नगर कॉलोनी निवासी सैयद समीर (32) अपने परिवार के साथ इसी पांच मंजिला मकान में रहते थे और वहीं स्पा सेंटर संचालित कर रहे थे। धीरे-धीरे उन्होंने इसे देह व्यापार का अड्डा बना दिया। इस धंधे में उनकी पत्नी तरन्नुम (30) भी शामिल हो गई। बाहर “एसके इंटरप्राइजेज” का बोर्ड लगाकर इसे वैध व्यवसाय का रूप दिया गया था, ताकि किसी को शक न हो। बताया जा रहा है कि यह रैकेट पिछले दो वर्षों से संचालित हो रहा था।पुख्ता सूचना मिलने पर एसीपी कैंट नितिन तनेजा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की और पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला तरन्नुम समेत पकड़े गए युवक-युवतियों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। फरार संचालक की तलाश जारी

