काशी द्वार योजना के खिलाफ किसानों का कफन बांधकर विरोध, पिंडरा में आंदोलन तेज

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। विकास खंड पिंडरा में संयुक्त किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसानों ने काशी द्वार योजना को रद्द कराने की मांग को लेकर बैठक और विरोध प्रदर्शन किया। मानापुर स्थित चौरा माता मंदिर परिसर में आयोजित इस बैठक में किसानों ने अपने सिर पर कफन बांधकर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध जताया।
बैठक की अध्यक्षता फतेह नारायण सिंह ने की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की जमीन जबरन अधिग्रहित नहीं कर सकती और किसानों के हक के लिए यह लड़ाई आखिरी दम तक जारी रहेगी।
किसान नेता रामजी सिंह ने स्पष्ट किया कि जब तक काशी द्वार योजना को पूरी तरह रद्द नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा। वहीं संतोष पटेल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों को उजाड़कर मॉडल शहर बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मांग की कि यदि वास्तव में विकास करना है तो हर गांव को मॉडल गांव बनाया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास हो सके।
किसानों ने बताया कि वे लंबे समय से काशी द्वार योजना के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। बैठक के दौरान सभी किसानों से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी बनाए रखने का आह्वान किया गया।
इस मौके पर संतोष पटेल, गिरधारी पटेल, शिव शंकर शास्त्री, लक्ष्मण प्रसाद, रामजी सिंह, जोखन, राजनाथ पटेल, बचाऊ राम, अच्छेलाल, राम केवल, राजेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *