प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम पोस्ट से मचा सियासी हलचल, अपर्णा यादव से तलाक की बात; परिवार ने बताया अकाउंट हैक

लखनऊ, जनमुख न्यूज़। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट से सोमवार को किए गए एक पोस्ट ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी। इंस्टाग्राम अकाउंट @iamprateekyadav से पत्नी अपर्णा यादव—जो वर्तमान में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं—से जल्द तलाक लेने की बात लिखी गई। दिनभर अपर्णा यादव की तस्वीरों के साथ तीखी टिप्पणियों वाले तीन अलग-अलग स्टेटस भी लगाए गए।
सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे किए गए पहले पोस्ट में अपर्णा यादव की फोटो के साथ लिखा गया कि वह जल्द तलाक लेने जा रहे हैं। पोस्ट में यह भी कहा गया कि अपर्णा केवल प्रसिद्ध और प्रभावशाली बनना चाहती हैं और उनकी मानसिक स्थिति खराब होने के बावजूद उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यह पोस्ट कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इसके बाद उसी अकाउंट से अपर्णा की तस्वीरों के साथ आपत्तिजनक टिप्पणियों वाले स्टेटस लगाए गए। पहला स्टेटस सुबह लगाया गया, जिसे दोपहर करीब 3 बजे दोबारा पोस्ट किया गया। वहीं शाम करीब 7 बजे एक और स्टेटस सामने आया, जिसमें अपर्णा यादव को करीबी रिश्तों में दरार डालने का जिम्मेदार ठहराया गया।
उधर, अपर्णा यादव की ओर से इस पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से सोमवार को केवल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से जुड़ा एक वीडियो साझा किया गया।
इस बीच अपर्णा यादव के भाई ने दावा किया है कि प्रतीक यादव का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है और ये पोस्ट उन्होंने नहीं किए हैं। उनका कहना है कि इन बयानों से प्रतीक यादव का कोई लेना-देना नहीं है।
गौरतलब है कि प्रतीक यादव पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र हैं और राजनीति से पूरी तरह दूरी बनाए हुए हैं। वर्ष 2011 में उन्होंने अपर्णा यादव से प्रेम विवाह किया था। दोनों की दो बेटियां हैं।
अपर्णा यादव मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वर्ष 2022 में अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो गईं और वर्तमान में वह राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। वहीं प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहते हुए व्यवसाय से जुड़े हुए हैं।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

अनुसूचित जाति के युवक के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- हत्यारों पर नहीं हो रही कार्रवाई

लखनऊ, जनमुख डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली के पिछवरिया गांव में अनुसूचित जाति के Read more

सीएम योगी ने किया ‘रोड टू स्कूल’ का शुभारंभ

गोरखपुर, जनमुख डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि किसी भी समर्थ और सशक्त राष्ट्र की सबसे प्रमुख उपलब्धि Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *