गांधी जी के शहादत दिवस के पूर्व संध्या पर दिहाड़ी मजदूरों का प्रदर्शन

वाराणसी (मिर्जामुराद),जनमुख न्यूज़। गांधी जी के शहादत दिवस के पूर्व संध्या पर दिहाड़ी मजदूर संगठन एवं लोक समिति वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में राजातालाब में दिहाड़ी मजदूरों ने रोजगार और मजदूर अधिकारों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए।आराजी लाईन और सेवापुरी ब्लॉक के दर्जनों गांवों से आये सैकड़ों मजदूरों ने राजातालाब जी टी रोड के किनारे एकत्रित होकर गांधी जी की शहादत दिवस मनाया और सर्वधर्म प्रार्थना के साथ सभा किया। प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा योजना को तत्काल बहाल करने तथा मजदूर विरोधी श्रम कानूनों को रद्द करने की मांग की। इस दौरान लोगों ने रोटी कपड़ा और मकान मांग रहा मजदूर किसान, हर हाथ को काम दो काम का पूरा दाम दो. गांधी जी का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, मनरेगा कानून बहाल करो, जी राम राम कानून वापस लो आदि जोरदार नारे लगाएं। मजदूरों का कहना था कि सरकार की नीतियों के कारण दिहाड़ी मजदूर बेरोजगारी, भूख और पलायन के लिए मजबूर हो रहे हैं। इस दौरान लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा,“गांधी जी के देश में मजदूरों से उनका हक छीना जा रहा है। मनरेगा को कमजोर करना सीधे-सीधे गरीबों पर हमला है। सरकार पूंजीपतियों के लिए कानून बना रही है और मजदूरों को भूखा मरने के लिए छोड़ दिया गया है। अगर मनरेगा बहाल नहीं हुई और मजदूर विरोधी जी राम जी कानून वापस नहीं लिए गए तो दिहाड़ी मजदूर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे।”

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

इस दौरान खेतिहर घरेलू कामगार महिला मजदूर संगठन का ब्लॉक स्तरीय चुनाव किया गया। जिसमें बढेनी सरिता, हरपुर से रानी उपाध्यक्ष, हरसोस से रंजना सचिव, नागेपुर से ममता कोषाध्यक्ष और बेनीपुर से सुमन, चौखंडी से चंदा, दउरा से बनीता को संगठन मंत्री बनाया गया. सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया गया.कार्यक्रम में मुख्यरूप से अनीता सोनी मनीषा आशा राय रामबचन, सुमन, सपना, संध्या,सबीना, गीता, ममता,सरिता, बदामा , उर्मिला,हीरावती आदि लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *