टी20 विश्व कप 2026 से पहले पाकिस्तान का नया पेंच, टूर्नामेंट खेलेगा लेकिन भारत से मुकाबले का बहिष्कार

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। टी20 विश्व कप 2026 से पहले पाकिस्तान का ड्रामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का फैसला तो कर लिया है, लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबले का बहिष्कार करेगा। ऐसे में 15 फरवरी को प्रस्तावित भारत-पाकिस्तान मैच में पाकिस्तानी टीम मैदान पर नहीं उतरेगी।
पाकिस्तान सरकार ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम को श्रीलंका की यात्रा की अनुमति दे दी है। सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में भाग नहीं लेगी। हालांकि, इस फैसले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं की गई है।
इससे पहले पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात कर उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी। नकवी ने कहा था कि पाकिस्तान की भागीदारी पर अंतिम फैसला 2 फरवरी तक लिया जाएगा। बड़े-बड़े दावे करने के बाद अब पाकिस्तान ने विश्व कप में खेलने का निर्णय तो लिया है, लेकिन भारत के खिलाफ मैच से दूरी बनाए रखने का रास्ता चुना है।
गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किए जाने के बाद पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर पिछले एक सप्ताह से अनिश्चितता बनी हुई थी। आईसीसी के इस फैसले के बाद पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने विश्व कप के बहिष्कार की चेतावनी भी दी थी और कहा था कि अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री से चर्चा के बाद लिया जाएगा।
अब पाकिस्तान के इस रुख ने एक बार फिर टी20 विश्व कप 2026 को लेकर राजनीतिक और खेल विवादों को हवा दे दी है।

इसे भी पढ़े-
मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह Read more

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

चंडीगढ़ , डेस्क जनमुख न्यूज। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *