प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को फेसबुक पर धमकी, हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज

लखनऊ, जनमुख न्यूज़। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय को सोशल मीडिया पर धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बबलू ने लखनऊ के हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए साइबर सेल से सहयोग मांगा है और धमकी भरा पोस्ट करने वाले फेसबुक अकाउंट की जानकारी जुटाई जा रही है।
एफआईआर के अनुसार, मंगलवार को रुद्र दमन सिंह पार्टी पदाधिकारियों के साथ माल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मौजूद थे। इसी दौरान फेसबुक पर ‘मनीष शुक्ला’ नाम के एक व्यक्ति द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की फोटो के साथ धमकी भरा पोस्ट किए जाने की जानकारी मिली। पोस्ट में आपत्तिजनक भाषा और तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कहना है कि इस पोस्ट से पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं और सोशल मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।
इधर, कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह के समर्थक बताए जा रहे मनीष शुक्ला ने फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की अपमानजनक और आपत्तिजनक तस्वीरें साझा की हैं। इसको लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।
हुसैनगंज थाने पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *