साइकिल, रिक्शा और ठेला पर लाइसेंस शुल्क पूरी तरह समाप्त

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। नगर निगम ने साइकिल, रिक्शा, रिक्शा ट्राली, ठेला हाथ ठेला को लाइसेंस शुल्क पूरी तरह से मुक्त कर दिया है ।अब साइकिल, रिक्शा, रिक्शा ट्राली और हाथ ठेला संचालकों को लाइसेंस के लिए निगम के चक्कर नहीं काटने होंगे और न ही कोई शुल्क देना होगा। साथ ही अन्य सभी उपविधियों के सरलीकरण और लाइसेंस प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया है। अब इन्हें लाइसेंस के लिए निगम का चक्कर नहीं काटना होगा । 

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को निगम के सभागार में हुई कार्यकारिणी में उपविधियों की जटिल प्रक्रियाओं को समाप्त कर सरल बनाने की सहमति बनी। ऐसे में पेइंग गेस्ट हाउस, गेस्ट हाउस, होम स्टे, डोरमेट्री, निजी नसिंग होम/ अस्पताल, प्रसुति गृह, पैथालाजी सेंटर डेंटल क्लीनिक, अल्ट्रासाउंड, निजी बसों, स्कूल बसों इंश्योरेंस कंपनीज देशी/ विदेशी शराब , मॉडल शाप होटल बार, होटल लाज सहित अन्य सभी उपविधियों (नियमावलियों ) को संशोधित कर सरलीकरण करने का निर्णय लिया है ताकि आमजनमानस को सहूलियत हो सके । कार्यकारिणी के इस फैसले से आमजन और छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत मिलनी तय है। 

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

उधर नगर निगम अधिनियम की धारा 91 (2) के तहत पार्षद सुशीला देवी के प्रस्ताव पर कार्यकारिणी ने मलिन बस्तियों (सेवा बस्तियों) में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने का निर्णय लिया है । इसके तहत सीवर, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का सर्वे कर एक माह के भीतर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया। अगले वित्तीय वर्ष में इसे प्राथमिकता दी जाएगी। उपसभापति नरसिंह दास ने सदन द्वारा जलकल का सरचार्ज माफ करने के बाद अब तक संशोधित बिल न जारी होने का मुद्दा उठाया । कहा कि 31 मार्च टैक्स जमा करने पर एक रुपये भी सरचार्ज नहीं वसूला जाएगा । जानकारी के अभाव में कुछ भवन स्वामी इसका लाभ नहीं उठा पा रहे है । महापौर ने चार दिनों के भीतर संशोधित बिल जारी कराने का निर्देश दिया I साथ ही सरचार्ज माफी का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया ताकि सदन के फैसले का लाभ भवन स्वामी उठा सके । उपसभापति ने पद्म अवाडी के सम्मान में उनके गली-मोहल्लों का नामकरण व उनके आवास पर उनके एक कमरे को संग्राहलय के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि प्रक्रिया चल रही है । इसके तहत सूची भी बना ली गई है । 31 मार्च तक प्रक्रिया पूरी कर लेने का लक्ष्य रखा गया है । पार्षद प्रवीण राय के

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

​जर्जर सड़कों की मरम्मत मई 2026 तक पूर्ण करना, बरसात से पहले नालों की सफाई और प्रमुख घाटों पर फ्री वाई-फाई के प्रस्ताव पर मुख्य अभियंता आरके सिंह ने कार्यकारिणी को बताया कि सड़क मरम्मत का कार्य मार्च तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है । वहीं महापौर ने प्रथम चरण में इसी माह के अंत तक अस्सी और दशाश्वमेध घाट पर फ्री वाई-फाई शुरू हो जाएगा। पार्षद हनुमान प्रसाद ने कार्यकारिणी के समक्ष निगम की गाड़ियों का पूर्ण विवरण (जीपीएस, लॉग बुक, इंश्योरेंस) ऑनलाइन करना और जर्जर यार्डों (परेड कोठी) का मुद्दा उठाया । इसके अलावा सीएम ग्रिड योजना के कार्यों में मिल रही खामियों की जांच कराने का आदेश दिया । कार्यकारिणी ने गाड़ियों के लिए पारदर्शी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया । साथ ही सभी यार्डों पर चौका (सैंड स्टोन) लगाया जाएगा। वहीं निर्माण कार्यों की खामियों की लैब जांच कराई जाएगी।राजकपूर चौधरी ने सालों से एक ही पटल पर जमे बाबुओं का स्थानांतरण और निगम के अदालती मुकदमों/स्टे का निस्तारण का प्रस्ताव रखा । अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने बताया कि 30 प्रतिशत कर्मचारियों के स्थानांतरण की सूची तैयार है। मार्च तक 10 स्टे वैकेट (समाप्त) कराने का लक्ष्य रखा गया है। अशोक मौर्या ने लगाए गए वृक्षों की वार्ड-वार सूची और जीवित वृक्षों का विवरण पटल पर रखने की मांग की । इस पर उद्यान अधीक्षक ने जल्द ही सूची उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया । वही नगर आयुक्त ने बताया कि जेपी मेहता इंटर कॉलेज में बास्केटबॉल कोर्ट के लिए ड्राइंग डिजाइन तैयार करने के निर्देश दिया गया है । सुशील गुप्ता के प्रस्ताव कूड़ा ढोने वाली गाड़ियों की नियमित धुलाई और स्मार्ट सिटी के तहत पार्कों में लगे झूलों/जिम का रखरखाव को कार्यकारिणी ने स्वीकार कर लिया । कहा गया कि यार्ड में गाड़ियों की सर्विसिंग अनिवार्य होगी। खराब झूलों की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

​ प्रमोद राय के प्रस्ताव पर कार्यकारिणी ने कुत्तों के आतंक से मुक्ति के लिए एबीसी सेंटर का संचालन 10 दिनों में शुरू कराने तथा वाटर कूलरों की संख्या 18 से बढ़ाकर 28 करने का निर्णय लिया गया । अमरदेव यादव के प्रस्ताव पर मुख्य अभियंता ने बताया कि सभी चौकियों पर लेबर-मिस्त्री और सामग्री की व्यवस्था कर दी गई है । वहीं दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) की प्रक्रिया को तेज करते हुए आवेदन के दिन ही कागजातों की जांच कर फाइल नंबर देने की व्यवस्था लागू की जाएगी । मदन मोहन तिवारी के प्रस्ताव पर पार्षद कोटे के बकाये कार्यों का टेंडर 15 फरवरी तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है । 

मीट-मांस की दुकानों के लिए शहर के चारों कोनों पर बनेंगे व्यवस्थित बाजार

नगर निगम अब शहर के भीतर अनियंत्रित रूप से चलने वाली मीट और मांस की दुकानों को व्यवस्थित करने जा रहा है। कार्यकारिणी सदस्य मदन मोहन तिवारी के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए निगम ने शहर की चारों दिशाओं में विशेष ‘मीट मार्केट ज़ोन’ विकसित करने का निर्णय लिया है। निगम ने इसके लिए शुरुआती दौर में ​पिसौर क्षेत्र, ​चितईपुर, ​रामनगर और सुजाबाद के बीच, ​सारनाथ (ऐढ़े) में स्थानों को चिन्हित किया गया है। अत्याधुनिक दुकानों में पार्किग की भी सुविधा होगी । वर्तमान में शहर की घनी आबादी और मुख्य सड़कों पर मांस की दुकानों के कारण स्वच्छता और यातायात की समस्या बनी रहती है। ​नगर निगम दुकानों का बेहतर पंजीकरण और निरीक्षण कर सकेगा। साथ ही ​कचरा निस्तारण (वेस्ट डिस्पोजल) के लिए आधुनिक सिस्टम लगाए जा सकेंगे। महापौर ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया है कि इन स्थानों पर बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए जल्द से जल्द विस्तृत आख्या और बजट प्रस्ताव पेश करें।

 ​अस्सी नाले पर बनेगा बैराज, अब नहीं डूबेगा शहर

नगर निगम ने.बाढ़ की विभीषिका रोकने के लिए अस्सी नाले पर बैराज बनवाने का निर्णय लिया है ताकि बाढ़ का स्थायी।समाधान हो सके । इसके लिए सिंचाई विभाग एक प्रस्ताव भेजा जाएगा। 

महाशिवरात्रि से पहले गड्ढा मुक्त होंगे पंचक्रोशी और मंदिर मार्ग

​15 फरवरी को होने वाली महाशिवरात्रि और इस अवसर पर होने वाली एक दिवसीय पंचक्रोशी यात्रा को ध्यान में रखते हुए महापौर अशोक कुमार तिवारी ने शहर की सड़कों और गलियों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कार्यकारिणी बैठक में सदस्य राजेश कुमार यादव ‘चल्लू’ के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए महापौर ने 12 फरवरी तक सभी संबंधित कार्यों को पूर्ण करने की समयसीमा (डेडलाइन) तय की है। इसके तहत नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले पूरे पंचक्रोशी मार्ग और वहां स्थित ‘पड़ावों’ पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। शहर के वे सभी मार्ग जो प्रमुख शिव मंदिरों (जैसे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, महामृत्युंजय, और अन्य क्षेत्रीय शिवालयों) की ओर जाते हैं, उन्हें हर हाल में 12 फरवरी तक गड्ढा मुक्त किया जाएगा। खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक करने और सीवर ओवरफ्लो की समस्याओं को दूर करने के लिए जलकल विभाग और विद्युत विभाग को संयुक्त रूप से काम करने का निर्देश दिया गया है।नगर आयुक्त ने जलकल चीफ आलोक विभाग और संबंधित अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया है कि वे स्वयं स्थलीय निरीक्षण करें। यदि किसी गली या सड़क पर निर्माण कार्य अधूरा है या सीवर पाइपलाइन के कारण रास्ता बाधित है, तो उसे तत्काल मरम्मत कर चलने योग्य बनाया जाए ताकि दर्शनार्थियों को भारी भीड़ के दौरान किसी दुर्घटना का सामना न करना पड़े।

बैठक में इनकी रही उपस्थिति

बैठक में उपसभापति नरसिंह दास, राजेश यादव चल्लू, हनुमान प्रसाद, मदन मोहन दुबे, प्रमोद राय, प्रवीण राय, अमर देव यादव, सुशील कुमार गुप्ता, अशोक मौर्य, राजकपूर चौधरी, सुशीला, माधुरी सिंह, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, अपर नगर आयुक्त संगम लाल, अपर नगर आयुक्त अमित कुमार, संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चंद्र, संयुक्त नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार आनंद, मुख्य अभियंता आरके सिंह, मुख्य नगर लेखा परीक्षक संजय प्रताप सिंह, जलकल के महाप्रबंधक अनूप सिंह, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी मनीष कुमार शुक्ला, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी कुमार असीम रंजन सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *