महाशिवरात्रि से पहले गड्ढा मुक्त होगा पंचकोशी मार्ग

​वाराणसी, जनमुख न्यूज़। काशी में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस क्रम में गुरुवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कंदवा स्थित कांदेश्वर महादेव मंदिर और शिवपुर पंचकोशी मार्ग स्थित पांचो पांडव का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था व सड़कों की स्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने महाशिवरात्रि से पहले पंचकोशी मार्ग की सभी सड़कों को हर हाल में गड्ढा मुक्त कराने का निर्देश दिया । ​ निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने शिवपुर पांचो पांडव मार्ग और धर्मशाला परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया । कहा कि श्रद्धालुओं के मार्ग में कहीं भी सीवर या वॉटर लीकेज की समस्या नहीं दिखनी चाहिए। साथ ही यात्रा मार्ग पर मोबाइल टॉयलेट और शुद्ध पेयजल की सुचारू व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि पंचकोशी यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ​इस क्रम में ​कंदवा स्थित श्री रंगेश्वर नाथ मंदिर के पास लंबे समय से जीर्ण-शीर्ण और बंद शौचालय को गंभीरता से लेते हुए महाशिवरात्रि से पहले मरम्मत कराकर इसे जनसामान्य के लिए खोलने का निर्देश दिया । इसके अलावा पूरे परिक्रमा मार्ग में खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल बदलने या ठीक करने को कहा ताकि रात में भी प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था रहे। कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य समय पर पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

​निरीक्षण के दौरान शिवपुर वार्ड के पार्षद बलराम बनौजिया, कंदवा पार्षद प्रतिनिधि के अलावा निगम के जोनल अधिकारी, अधिशासी अभियंता (सिविल), जलकल विभाग के अवर अभियंता और सफाई निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *