वाराणसी के तुलसी घाट पर गंगा स्नान के दौरान दो युवक डूबे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। जिले के तुलसी घाट पर रविवार सुबह गंगा स्नान के दौरान दो युवक डूब गए, जिससे घाट पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।जानकारी के अनुसार गोरखपुर से करीब 15 लोगों का एक परिवार वाराणसी घूमने और गंगा स्नान के लिए आया था। सुबह करीब सात बजे परिवार के सभी सदस्य तुलसी घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान 12 वर्षीय आयुष और 18 वर्षीय निखिल गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।स्थानीय लोगों के मुताबिक एक युवक को पहले ही चेतावनी दी गई थी कि आगे पानी गहरा है, लेकिन उसने कहा कि उसे तैरना आता है। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में साथ मौजूद छोटा बालक भी गहरे पानी में चला गया और दोनों डूब गए।घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीमों ने बचाव अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद 18 वर्षीय निखिल को गंगा से बाहर निकाल लिया गया, जबकि 12 वर्षीय आयुष की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।आयुष के पिता अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि वे डुमरैला, झगहां थाना, गोरखपुर के निवासी हैं और टेंट का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि आयुष उनका इकलौता बेटा था। वहीं निखिल उनकी बहन का बेटा था, जिसके पिता पिंटू गुप्ता पाण्डेयपार, कौड़ीराम, गोरखपुर के रहने वाले हैं और खेती करते हैं।परिजनों के अनुसार निखिल इस साल 12वीं की परीक्षा की तैयारी कर रहा था और आगे चलकर सरकारी नौकरी करने का सपना देखता था। आयुष के डूबने पर निखिल उसे बचाने के लिए पानी में गया, लेकिन उसका भी पैर फिसल गया और वह भी डूबने लगा।परिवार के लोगों ने बताया कि वे अपनी गाड़ी नमो घाट पर खड़ी कर सुबह अस्सी घाट आए थे। यहां उन्होंने सुबह की आरती देखी और गंगा स्नान के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *