वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल, 14 लोग गिरफ्तार

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। आरोप है कि पार्टी के दौरान युवकों ने नॉनवेज भोजन किया और उसके अवशेष गंगा में फेंके, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।इस मामले में कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही नाव चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।बताया जा रहा है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जयसवाल ने इस संबंध में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इफ्तार पार्टी के दौरान नाव पर सवार युवकों ने बिरयानी सहित नॉनवेज भोजन किया और उसकी हड्डियां गंगा नदी में फेंक दीं।तहरीर में यह भी कहा गया कि गंगा नदी आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं और इसके जल को पवित्र मानते हैं। ऐसे में नदी में इफ्तार पार्टी कर नॉनवेज खाना और अवशेष फेंकना आपत्तिजनक है।पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।

