यूपी में 19 से बदलेगा मौसम का मिजाज: तेज हवाएं, बारिश और वज्रपात का अलर्ट, तापमान में आएगी गिरावट

लखनऊ, जनमुख न्यूज़। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 22 मार्च के बीच सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे प्रदेश में दिखाई देगा। गुरुवार से पश्चिमी जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला शुरू होगा, जो 20 मार्च तक पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में फैल जाएगा।
मौसम विभाग ने 19 मार्च के लिए सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के 18 जिलों में 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 23 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है।
तापमान की बात करें तो मंगलवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी में 37.6 और प्रयागराज में 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जबकि बांदा में ही 22 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रात रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग के अनुसार 19 मार्च से मौसम में बदलाव के साथ अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेशभर में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *