श्री श्री रविशंकर ने काशी विश्वनाथ धाम में की पूजा, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर वीवीआईपी प्रोटोकॉल के तहत काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में बैठकर उन्होंने भगवान शिव की आराधना भी की।
दर्शन के बाद वे गलियों से होते हुए गंगा तट स्थित मीर घाट पहुंचे और वहां स्थित विशालाक्षी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने काशी की महत्ता बताते हुए कहा कि यह शिव की नगरी है, जहां जीवन का सत्य अनुभव किया जा सकता है और हर व्यक्ति को यहां अवश्य आना चाहिए।
मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद अनुयायियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें बाबा विश्वनाथ के भव्य दर्शन हुए हैं और उन्होंने विश्व शांति तथा भारत की प्रगति के लिए प्रार्थना की है।
वैश्विक हालात पर चिंता जताते हुए श्री श्री रविशंकर ने ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया में शांति स्थापित होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई देशों के बीच चल रहे युद्ध से पूरी मानवता प्रभावित हो रही है और लोग भय और असुरक्षा के माहौल में जी रहे हैं।
उन्होंने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की कि दुनिया में भाईचारा और शांति कायम हो। उनका मानना है कि आध्यात्मिक मार्ग और प्रार्थना ही विश्व को विनाश से बचा सकते हैं।
बताया गया कि श्री श्री रविशंकर अपने एक निजी सत्संग कार्यक्रम में भाग लेने वाराणसी आए हैं। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में उनका सत्संग आयोजित होगा, जहां वे अपने शिष्यों के बीच समय बिताने के बाद शहर से रवाना हो जाएंगे।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *