सिगरा में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रॉली चालक की मौके पर मौत

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। थाना सिगरा क्षेत्र अंतर्गत साजन सिनेमा के ठीक सामने भोर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 48 वर्षीय ट्रॉली चालक कन्हैया बिंद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कन्हैया बिंद रोजाना की तरह सुबह करीब 3:00 बजे काम के लिए निकले थे। वह ट्रॉली चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इसी दौरान किसी 5 बजे भोर मैं अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कन्हैया बिंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।मृतक कन्हैया बिंद शिवपुरवा क्षेत्र के निवासी थे (निवास गांधी चौपड़ा बताया जा रहा है)। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है।
इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कन्हैया बिंद अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में दो बेटियां और तीन बेटे हैं, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। पूर्व में उनकी एक बेटी की शादी हो चुकी है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

