अखिलेश यादव का हमला: “यूपी में कानून-व्यवस्था ध्वस्त”, महिलाओं को सालाना 40 हजार देने का वादा

लखनऊ,जनमुख न्यूज़। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के क्षेत्रों में भी खुलेआम हत्याएं हो रही हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पुलिस का इस्तेमाल राजनीतिक कार्यों के लिए कर रही है, जिससे अपराध पर नियंत्रण संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति “हथेली गरम, पुलिस नरम” जैसी हो गई है।गोरखपुर की घटना का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के ही सांसद राधामोहन दास अग्रवाल ने भी हत्यारों को बचाने के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा वाराणसी, बदायूं और मथुरा की घटनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए।विकास कार्यों पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने लखनऊ के ग्रीन कॉरिडोर को “बर्बाद कॉरिडोर” बताया और कहा कि उद्घाटन के बाद ही उसमें खामियां सामने आ गईं।पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि भाजपा चाहे जितने अधिकारी बदल दे, लेकिन ममता बनर्जी ही दोबारा सत्ता में आएंगी।अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि यदि समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो समाजवादी पेंशन योजना को फिर से लागू किया जाएगा। साथ ही महिलाओं के लिए “नारी समृद्धि सम्मान योजना” के तहत हर साल 40 हजार रुपये देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान और आर्थिक मजबूती देना उनकी प्राथमिकता होगी।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *