वाराणसी में एक साथ मना होली–ईद मिलन समारोह: गंगा-जमुनी तहज़ीब का दिया संदेश

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। काशी में गंगा–जमुनी साझा विरासत को मजबूत करने के उद्देश्य से महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा होली–ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम खजुरी स्थित रोहित दुबे के आवासीय परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न समाजों के गणमान्य लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय राय ने की, जबकि संचालन और स्वागत राघवेंद्र चौबे ने किया।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

आयोजन की शुरुआत भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
समारोह में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को होली और ईद की शुभकामनाएं दीं। बनारसी दुपट्टा भेंट कर आपसी सम्मान जताया गया, वहीं गुलाब की पंखुड़ियों, मिठाइयों, कचौड़ी–सब्जी, जलेबी और सेवई के साथ पर्व की खुशियां साझा की गईं।
इस मौके पर अजय राय ने कहा कि काशी की पहचान उसकी विविधता और साझा संस्कृति है। होली और ईद जैसे त्योहार समाज को जोड़ने का काम करते हैं और देश की ताकत उसकी एकता और सामाजिक सद्भाव में निहित है।
वहीं राघवेंद्र चौबे ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, विश्वास और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि वाराणसी की धरती हमेशा से गंगा-जमुनी संस्कृति की मिसाल रही है और इसे आगे बढ़ाने की जरूरत है।
कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर देश में शांति, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *