पिछले 09 वर्षों में काशी का अभूतपूर्व विकास हुआ -सुरेश खन्ना

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य तथा जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पिछले 09 वर्षों में पूरे प्रदेश के साथ ही काशी ने अभूतपूर्व विकास का अनुभव किया है। धार्मिक-सांस्कृतिक
धरोहर के संरक्षण के साथ-साथ कृषि, उद्योग, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, डिजिटल सेवाओं, आधारभूत संरचना और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्रों में व्यापक सुधार हुए हैं। श्री काशी विश्वनाथ धाम, रिंग रोड, स्मार्ट सिटी, गंगा घाटों का पुनर्विकास, पंचकोसी यात्रा मार्ग, आधुनिक स्वास्थ्य संस्थान, डिजिटल सेवाओं का विस्तार, किसानों- उद्यमियों को वित्तीय सहायता, और पर्यटन-आधारित अवसंरचना ने काशी को वैश्विक पहचान दिलाई है। प्रदेश में 27 फीसदी क्षेत्र शहरी हुआ है। इन 9 वर्षों में 5 फीसदी शहरी क्षेत्र का विस्तार हुआ है।
मंत्री सुरेश खन्ना गुरूवार को योगी सरकार के अभूतपूर्व विकास एवं सतत् समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चौकाघाट स्थित गिरिजादेवी सांस्कृतिक संकुल में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात् पत्र-प्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वाराणसी जनपद की GDP 2017 में 22,586 करोड़ से बढ़कर अब 56,900 करोड़ हो गई है तथा
प्रति व्यक्ति आय 1,14,685 रुपये तक पहुँच चुकी है। यह विकास काशी को एक आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और आधुनिक शहरी मॉडल के रूप में स्थापित करता है। अवस्थापना सेक्टर के अंतर्गत काशी में विगत 9 वर्षों में रू0 35,156 करोड़ से अधिक लागत की मार्ग, सेतु, पेयजल, सीवरेज, एसटीपी, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, पर्यटन, नगर विकास एवं पुलिस कल्याण आदि से सम्बन्धित 486 मुख्य वृहद् परियोजनायें पूर्ण कराकर आमजन को लोकार्पित की गयी हैं। इसके अतिरिक्त लगभग 17,915 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जनपद में रू0 22,829 करोड़ से अधिक लागत से रिंग रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, जिला मार्ग एवं सेतु निर्माण सम्बन्धी 127 परियोजनाओं का निर्माण पूर्ण कराया गया है। इसके अतिरिक्त रू0 5,813 करोड़ से अधिक लागत के सड़को एवं सेतुओं का निर्माण कार्य प्रगति है। रू0 1,529 करोड़ से अधिक लागत से रेलवे, एयर पोर्ट एवं जलमार्ग का निर्माण पूर्ण कराया गया है। इसके अतिरिक्त 4,934 करोड़ अधिक लागत की रेलवे, एयरपोर्ट व अन्य परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है। स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत जनपद में रू0 877.65 करोड़ की लागत से 34 परियोजनायें पूर्ण करायी गयी हैं जिनमें मुख्य रूप से काशी इन्टीग्रटेड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, शहर में 720 स्थलों पर उन्नत सर्विलांस कैमरे, वाराणसी स्पोर्ट्स काम्पलेक्स सिगरा, टाउन हाल शापिंग काम्प्लेक्स का निर्माण, थ्री डी अरबन डिजिटल मैप एवं गौदौलिया, चौक पर मल्टीलेवल टू व्हीलर पार्किंग का निर्माण आदि है। रू0 1000 करोड़ से अधिक लागत की 60 सीवरेज एवं पेयजल सम्बन्धी परियोजनायें पूर्ण करायी गयी हैं। इसके अतिरिक्त वर्तमान में 2100 करोड़ से अधिक लागत की पेयजल एंव सीवरेज सम्बन्धी परियोजनायें प्रगति पर हैं। रू0 512 करोड़ से अधिक लागत की शिक्षा से सम्बन्धित 32 परियोजनायें पूर्ण करायी गयी हैं। इसके अतिरिक्त रू0 544 करोड़ से अधिक लागत की 10 परियोजनाओं का निर्माण प्रगति में है। रू0 1100 करोड़ की लागत से शहरी विद्युत सुधार कार्य, 3722 मजरो में विद्युतीकरण, 220 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र निर्माण एवं बायो सीएनजी प्लान्ट आदि का निर्माण कराया गया है। इसके अतिरिक्त रू0 1,657 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं का निर्माण प्रगति में है। रू0 1870.36 करोड़ की लागत से स्वास्थ्य सम्बन्धी 43 परियोजनायें पूर्ण करायी गयी हैं, जिनमें मुख्य रूप से कैंसर इन्सटीटयूट, होमी भाभा कैन्सर हास्पिटल, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में 430 शैय्यायुक्त सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण, जिला महिला चिकित्सालय, कबीरचौरा में सौ शैय्यायुक्त मैटरनिटी विंग का निर्माण एवं बोन मैरो ट्रान्सप्लान्ट एण्ड स्टेम सेल रिसर्च सेन्टर हैं। इसके अतिरिक्त वर्तमान में स्वास्थ्य अवस्थापनाओं सम्बन्धी 914 करोड़ की परियोजनायें निर्माणाधीन हैं।
रू0 128.07 करोड़ की लागत से खेलकूद सम्बन्धी 06 परियोजनायें पूर्ण करायी गयीं है, जिनमें सिगरा स्पोर्टस स्टेडियम, जिला शूटिंग रेंज स्पोर्टस स्टेडियम, लालपुर में 100 बेड क्षमता के बालक बालिका छात्रावास व पब्लिक पवेलियन आदि मुख्य हैं। पुलिस वेलफेयर से सम्बन्धित रू0 87 करोड़ की लागत से 17 परियोजनायें पूर्ण करायी गयी हैं। इसके अतिरिक्त रू० 88 करोड़ की लागत से 03 परियोजनायें प्रगति पर हैं।
मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि वाराणसी शहर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निकट ग्राम-गंजारी में लगभग 100-150 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त क्षेत्र को काशी स्पोर्ट सिटी टाउनशिप के रूप में विकसित किये जाने की योजना है। जनपद में लगातार बढ़ते भारी वाहनों के आवागमन से उत्पन्न यातायात दबाव और जाम की समस्या के समाधान हेतु 48 हेक्टेयर पर ट्रांसपोर्ट नगर योजना विकसित की जा रही है। मण्डलायुक्त कार्यालय परीसर में 2.6 एकड़ भूमि पर एकीकृत मण्डलीय कार्यालय परिसर (ICCC) विकसित किए जाने का प्रस्ताव है, जिसमें 58 विभागों को एक ही भवन में स्थानांतरित करने की योजना है। वाराणसी शहर में शिवपुर तिराहे से सेंट्रल जेल होते हुए जे०पी० मेहता तिराहे को जाने वाले मार्ग को संगीत पथ के रुप में रु0 354.23 लाख की लागत से विकसित किया गया है। रू0 144.53 करोड़ की लागत के कज्जाकपुरा सेतु का निर्माण कार्य भी पूर्ण कराया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद की महत्वाकांशी योजनाओं के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम गंजारी, रोप-वे, जल परिवहन के हाईड्रोजन पावर वीहकल तथा एयरपोर्ट टर्मिनल एवं रन-वे का विस्तार आदि परियोजनायें भी शीघ्र ही पूर्ण हो जायेंगी।
कृषि एवं सम्बद्ध सेक्टर की चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि काशी में 3,05,823 कृषकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लाभान्वित किया गया है तथा 16,026 किसानों को किसान ऋण मोचन योजना से लाभान्वित किया गया है। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पी०एम०-कुसुम) योजनान्तर्गत जनपद में अब तक कुल 1,055 किसानों के यहाॅ सोलर पम्प की स्थापना करायी गयी। किसान क्रेडिट कार्ड वितरण कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्ष 2017-18 से अब तक कुल 97,263 किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण कराया गया। फसली ऋण वितरण के अन्तर्गत वर्ष 2017-18 से अब तक कुल 4,34,953.06 लाख रूपये फसली ऋण का वितरण कराया गया। कृषक उत्पादक संगठन-जनपद में अब तक कुल 41 कृषक उत्पादक संगठन का गठन किया गया है। जिसमें 14 कृषक उत्पादक संगठन को फार्म मशीनरी बैंक से एवं 01 एफपीओ को बीज प्रसंस्करण इकाई स्थापित करायी गयी है।
एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत बागवानी क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम में 9 वर्षो में 351.75 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फलों का बाग लगवाकर क्षेत्र विस्तार कराया गया। शाकभाजी क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम अन्तर्गत 9 वर्षो में 654.25 हेक्टेयर क्षेत्रफल में संकर शाकभाजी (फूलगोभी, पत्तागोभी, टमाटर, करैला, लौकी, खीरा की खेती करायी गयी। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत 9 वर्षो में 3,412 कृषकों को लाभान्वित करते हुये रू० 9,19,53,287/- का अनुदान कृषकों को उपलब्ध कराया गया। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद वाराणसी में धनराशि रू0 20,165.85 लाख की लागत से वरूणा नदी के चैनेलाइजेशन एवं तटीय विकास कार्य की परियोजना का कार्य पूर्ण कराया गया। जनपद वाराणसी में धनराशि रू0 1887.21 लाख की लागत से सदर तहसील के अन्तर्गत ग्राम समूह चन्द्रावती ऐतिहासिक श्वेताम्बर एवं दिगम्बर जैन मंदिर के सुरक्षा हेतु कटाव निरोधक कार्य का कार्य पूर्ण कराया गया।

