योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शिक्षामित्रों का मानदेय 18 हजार, अनुदेशकों को 17 हजार रुपए

लखनऊ, जनमुख न्यूज़। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय लिया गया। बैठक में शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई।
मानदेय में बड़ा इजाफा
बैठक के बाद बेसिक शिक्षा मंत्री Sandeep Singh ने बताया कि शिक्षामित्रों का मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये, अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 9,000 से बढ़ाकर 17,000 रुपये किया गया है। यह बढ़ा हुआ मानदेय 1 मई से लागू होगा।
सरकार के अनुसार, 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद शिक्षामित्रों का मानदेय 3500 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये किया गया था, जिसे अब और बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दिया गया है।
प्रदेश में करीब 27 हजार अंशकालिक अनुदेशक कार्यरत हैं, जिन्हें इस फैसले से सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग की जा रही थी।
कैबिनेट बैठक में कुल 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। वित्त मंत्री Suresh Khanna ने बताया कि छात्रों को वितरित करने के लिए 25 लाख नए टैबलेट खरीदने का प्रस्ताव भी पास हुआ है।अब तक प्रदेश में करीब 60 लाख स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं।

