लापरवाह ठेकेदारों पर गिरेगी गाज, 22 कार्यों में देरी पर ब्लैकलिस्ट करने का फरमान

​वाराणसी, जनमुख न्यूज़। शहर की बुनियादी सुविधाओं और विकास परियोजनाओं में सुस्ती व लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। इस क्रम में सीएम ग्रिड योजना के तहत सिगरा क्षेत्र में सड़क निर्माण में बरती गई घोर लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अवर अभियंता (जेई), सहायक अभियंता (एई) और अधिशासी अभियंता की जवाबदेही तय करते हुए तीनों इंजीनियरों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है ।सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी के सभागार में मंगलवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीएम ग्रिड योजना के कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान महापौर ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा में किसी भी तरह की लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ग्रिड योजना के तहत घंटी मिल सहित अन्य महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य हर हाल में 30 मई तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है, हालांकि औरंगाबाद रोड का कार्य जून तक खिंचने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही वर्ष 2023 में टेंडर होने के बावजूद अब तक शुरू न हो सके 22 कार्यों को भी महापौर ने गंभीरता से लिया। उन्होंने ऐसी फर्मों और ठेकेदारों को तत्काल चिन्हित कर उन्हें ब्लैकलिस्ट करने का निर्देश दिया। वहीं कार्यों के आवंटन में पारदर्शिता लाने के लिए हर शुक्रवार और शनिवार को लाटरी के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया पूरी करने का भी निर्देश दिया है ।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *