बंगाल में CM योगी का TMC पर तीखा हमला, बोले— ‘डबल इंजन सरकार ही दे सकती है जवाब’

कोलकाता, जनमुख न्यूज़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पश्चिम बंगाल में चुनावी जनसभाओं के दौरान सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। कांथी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि बंगाल की संस्कृति के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीएम योगी ने कोलकाता के मेयर के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि यहां की जनता अपनी भाषा और संस्कृति को ही अपनाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसे खत्म करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश बंगाल के साथ खड़ा है और भाजपा की “डबल इंजन सरकार” ही राज्य को विकास और सुरक्षा की राह पर ला सकती है।
सभा के दौरान सीएम योगी ने बंगाल की ऐतिहासिक विरासत का उल्लेख करते हुए रवींद्रनाथ टैगोर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय, जगदीश चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद और सुभाष चंद्र बोस को याद किया। उन्होंने कहा कि यह भूमि “वंदे मातरम्” की है और संघर्षों के बावजूद आगे बढ़ने वाली रही है।
योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि पहले कांग्रेस और वामपंथी सरकारों ने और पिछले 15 वर्षों से टीएमसी ने बंगाल को विकास से दूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि यहां भ्रष्टाचार, कट-मनी और माफिया राज हावी है, जबकि किसानों, मछुआरों और गरीबों से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए।
उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि 2017 के बाद भाजपा सरकार बनने से राज्य में कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है और दंगा व कर्फ्यू समाप्त हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि इसी मॉडल को बंगाल में भी लागू किया जा सकता है।
सीएम योगी ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार बनने पर बंगाल में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी, भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी और राज्य को फिर से विकास के रास्ते पर लाया जाएगा।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *