यूपी चुनाव से पहले सुभासपा को बड़ा झटका: प्रदेश अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता VIP में शामिल

लखनऊ, जनमुख न्यूज़। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप और पूर्व राज्यमंत्री अच्छे लाल निषाद अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी छोड़कर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) में शामिल हो गए।
वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने दोनों नेताओं को औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई। इस घटनाक्रम के बीच सुभासपा प्रमुख और पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने प्रेमचंद कश्यप पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए उन्हें निष्कासित करने की घोषणा भी कर दी।
वीआईपी में शामिल होने के बाद प्रेमचंद कश्यप ने सुभासपा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पिछड़ों, दलितों और वंचितों के हक की लड़ाई के लिए पार्टी से जुड़े थे, लेकिन नेतृत्व अपने उद्देश्यों पर खरा नहीं उतरा। वहीं, अच्छे लाल निषाद ने कहा कि वीआईपी की नीतियों और सामाजिक न्याय के एजेंडे से प्रभावित होकर उन्होंने यह फैसला लिया।
इस दौरान मुकेश सहनी ने भाजपा और निषाद पार्टी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाज अब “लीडर के साथ रहेगा, लोडर के साथ नहीं” और आरोप लगाया कि कुछ नेता समाज के हितों के बजाय अपने परिवार और राजनीतिक हितों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
साहनी ने यह भी कहा कि यदि भाजपा निषाद समाज को आरक्षण देती है, तो वे उसका समर्थन करेंगे, अन्यथा समाज अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगा। उन्होंने भाजपा पर संविधान की भावना के अनुरूप काम न करने का आरोप भी लगाया।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

अनुसूचित जाति के युवक के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- हत्यारों पर नहीं हो रही कार्रवाई

लखनऊ, जनमुख डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली के पिछवरिया गांव में अनुसूचित जाति के Read more

सीएम योगी ने किया ‘रोड टू स्कूल’ का शुभारंभ

गोरखपुर, जनमुख डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि किसी भी समर्थ और सशक्त राष्ट्र की सबसे प्रमुख उपलब्धि Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *