बारिश से पहले सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, मंत्री ए. के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा ने वाराणसी में नगर विकास विभाग एवं ऊर्जा विभाग की अलग-अलग समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि नगर से संबंधित सभी विकास कार्यों जैसे रोड, नाली, दीवारों की पेंटिंग, पार्कों का रखरखाव, पार्कों का सौंदर्यीकरण, इंटरलॉकिंग तथा रोड के किनारे सुंदरीकरण के कार्यों को तत्काल प्रभाव से पूरा किया जाए।15 मई की रात्रि में नगर विकास मंत्री ने नगर आयुक्त के साथ शहर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने शहर की सड़कों, नालियों, सौंदर्यीकरण कार्यों तथा दीवारों की पेंटिंग का जायजा लिया। कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य चलते हुए पाए गए, जहां मंत्री श्री शर्मा ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि कार्य अच्छी गुणवत्ता एवं सही तरीके से किए जा रहे हैं।उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि बारिश से पहले नालों की सफाई सुनिश्चित कर ली जाए ताकि जलभराव जैसी समस्याएं उत्पन्न न हों। शहर में कहीं भी कूड़ा-कचरा जमा न होने पाए, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा पूरे बनारस की साफ-सफाई पूरी तत्परता के साथ कराई जाए। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि इस बार सभी बनारसवासियों को मिलकर अच्छे कार्यों के दम पर वाराणसी को स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर स्थान दिलाने के लिए कार्य करना होगा।ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक कार्य तत्काल पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में किसी प्रकार की विद्युत समस्या नहीं होनी चाहिए। ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, ट्रांसमिशन लाइन की व्यवस्था तथा विद्युत संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याएं विद्युत उपकेंद्रों पर बैठकर सुनी जाएं और उनका तत्काल निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए।बैठक में राज्यमंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा,नगर आयुक्त श्री हिमांशु नागपाल, एम डी (पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम) श्री शंभू कुमार सहित नगर विकास तथा ऊर्जा विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *